Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
लखनऊ

मोहनलालगंज में 400 से अधिक दिव्यांग और वृद्धजनों को मिले सहायक उपकरण, स्वयंसेवकों को भी किया गया सम्मानित

दिनांक: Thursday, 18 June 2026 | समय: 06:06 PM | लेखक: | श्रेणी: लखनऊ

शकील अहमद

मोहनलालगंज, लखनऊ। जननायक सुजीत पाण्डेय मेमोरियल ट्रस्ट एवं प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांगजनों, वृद्धजनों और दिव्यांग बच्चों के कल्याण के लिए 17 एवं 18 जून को कालेवीर बाबा मंदिर प्रांगण, मोहनलालगंज में दो दिवसीय विशेष सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से 400 से अधिक जरूरतमंद दिव्यांग एवं वृद्धजनों को विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए गए।

शिविर के दूसरे दिन सहायक पुलिस आयुक्त राजेश कुमार सिंह, मोहनलालगंज के ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला तथा गोसाईगंज के ब्लॉक प्रमुख विनय वर्मा ‘डिंपल’ सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने लाभार्थियों को उपकरण प्रदान किए।

ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. अजय पाण्डेय ‘सत्यम्’ ने बताया कि ट्रस्ट के स्वयंसेवकों ने विकास खंड मोहनलालगंज की विभिन्न ग्राम पंचायतों में घर-घर जाकर जरूरतमंद दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों का सर्वेक्षण किया था।

इसके बाद पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण कर उनकी आवश्यकता के अनुसार ट्राई साइकिल, मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, सर्वाइकल कॉलर, छड़ी, कमर बेल्ट सहित अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम प्रभारी एवं राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता अवधेश कुमार ने कहा कि ऐसे जनकल्याणकारी प्रयास समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास जगाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि सेवा और संवेदनशीलता ही समाज को आगे बढ़ाने की सबसे बड़ी शक्ति है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले स्वयंसेवकों को ट्रस्ट की ओर से प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में समाजसेवी, पत्रकार और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र से श्याम मोहन शुक्ला, श्रीकांत और लिपू दलाई सहित अनेक कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने कार्यक्रम के सफल संचालन में सहयोग किया।

यह आयोजन सामाजिक सरोकार, सेवा भावना और मानवता के प्रति ट्रस्ट की प्रतिबद्धता का उदाहरण बनकर सामने आया, जिससे सैकड़ों दिव्यांग एवं वृद्धजनों के जीवन में नई आशा और आत्मविश्वास का संचार हुआ।

संबंधित ख़बरें

लखनऊ

मिशन शक्ति व बहू-बेटी अभियान के तहत कृष्णानगर पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

02 August 2026

शकील अहमद कृष्णानगर (लखनऊ)। पुलिस उपायुक्त जोन दक्षिणी मो. मुश्ताक के निर्देशन में मिशन शक्ति एवं बहू-बेटी अभियान के अंतर्गत…

लखनऊ

Lucknow News: जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोपी प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार

02 August 2026

शकील अहमद बिजनौर (लखनऊ)। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिजनौर पुलिस…

लखनऊ

हरियाली का संकल्प: केशव नगर केशव कुंज कल्याण समिति ने शांति नगर में किया वृक्षारोपण

02 August 2026

शकील अहमद सरोजनी नगर (लखनऊ)। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केशव नगर केशव कुंज…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *