Saturday, 31 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Saturday
31 October 2026
ताज़ा खबर
डीएम ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर किया माल्यार्पणमहराजगंज: बृजमनगंज में दो दिनों की बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की बढ़ाई मुश्किलें, खेतों में बिछी धान की खड़ी फसलयूपी में 1 नवंबर से धान खरीद शुरू, रायबरेली-लखनऊ और उन्नाव के किसानों को मिलेगा ₹2,461 तक MSPअमित शाह के लखनऊ आगमन पर डॉ. राजेश्वर सिंह ने किया स्वागत, बोले- उनका मार्गदर्शक संदेश हमारे लिए ब्रह्मवाक्यरायबरेली में 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय अखंडता दिवस के रूप में मनाई जाएगी सरदार पटेल की जयंतीरायबरेली में PET-2026 की परीक्षा सम्पन्न, 24 केंद्रों पर 13,144 अभ्यर्थी हुए शामिलरायबरेली के 4 लाख से अधिक किसानों के खातों में पहुंचे 80.17 करोड़ रुपये, पीएम-किसान की 24वीं किस्त जारीमारपीट की घटना में आठ आरोपियों पर मुकदमा दर्जडीएम ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर किया माल्यार्पणमहराजगंज: बृजमनगंज में दो दिनों की बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की बढ़ाई मुश्किलें, खेतों में बिछी धान की खड़ी फसलयूपी में 1 नवंबर से धान खरीद शुरू, रायबरेली-लखनऊ और उन्नाव के किसानों को मिलेगा ₹2,461 तक MSPअमित शाह के लखनऊ आगमन पर डॉ. राजेश्वर सिंह ने किया स्वागत, बोले- उनका मार्गदर्शक संदेश हमारे लिए ब्रह्मवाक्यरायबरेली में 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय अखंडता दिवस के रूप में मनाई जाएगी सरदार पटेल की जयंतीरायबरेली में PET-2026 की परीक्षा सम्पन्न, 24 केंद्रों पर 13,144 अभ्यर्थी हुए शामिलरायबरेली के 4 लाख से अधिक किसानों के खातों में पहुंचे 80.17 करोड़ रुपये, पीएम-किसान की 24वीं किस्त जारीमारपीट की घटना में आठ आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
लखनऊ

यूपी में 1 नवंबर से धान खरीद शुरू, रायबरेली-लखनऊ और उन्नाव के किसानों को मिलेगा ₹2,461 तक MSP

दिनांक: Friday, 30 October 2026 | समय: 06:18 PM | लेखक: | श्रेणी: लखनऊ
  • पूर्वी उत्तर प्रदेश में 28 फरवरी 2027 तक चलेगी खरीद; 4,195 क्रय केंद्र खोले गए, 65 लाख मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य
  • उतराई, छनाई और सफाई के लिए किसानों को अलग से मिलेंगे 20 रुपये प्रति कुंतल

लखनऊ। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत पूर्वी उत्तर प्रदेश के संभागों में पहली नवंबर से धान खरीद शुरू होगी। यह प्रक्रिया 28 फरवरी 2027 तक चलेगी। केंद्र सरकार ने इस वर्ष धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में भी वृद्धि की है। धान (कॉमन) का एमएसपी 2,441 रुपये और धान (ग्रेड-ए) का 2,461 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है।

मौसम को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि क्रय केंद्रों पर आने वाले किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके लिए छाया, पानी, बैठने सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने को कहा गया है।

65 लाख मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य, 4,195 क्रय केंद्र खोले गए

उत्तर प्रदेश ने पिछली बार भी सर्वाधिक 62 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की थी। इस बार खरीद का लक्ष्य बढ़ाकर 65 लाख मीट्रिक टन प्रस्तावित किया गया है। इसके लिए आठ क्रय एजेंसियों के माध्यम से 4,500 क्रय केंद्रों पर खरीद की व्यवस्था की गई है। इसके सापेक्ष शुक्रवार तक 4,195 क्रय केंद्र खोले जा चुके हैं।

48 घंटे में DBT से भुगतान, उतराई-छनाई के लिए अलग से मिलेंगे 20 रुपये

मुख्यमंत्री ने किसानों को धान खरीद के 48 घंटे के भीतर प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। बिचौलियों का हस्तक्षेप रोकने के लिए खरीद व्यवस्था को ऑनलाइन किया गया है।

वहीं, उतराई, छनाई और सफाई के लिए किसानों को अलग से 20 रुपये प्रति कुंतल दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि क्रय केंद्रों पर धान बेचने आने वाले किसानों को किसी भी स्थिति में परेशानी नहीं होनी चाहिए।

मौसम को ध्यान में रखते हुए क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए छाया, पेयजल और बैठने सहित सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

पूर्वी उत्तर प्रदेश और लखनऊ संभाग के इन जनपदों में पहली नवंबर से खरीद

पूर्वी उत्तर प्रदेश के चित्रकूट, कानपुर, अयोध्या, गोरखपुर, देवीपाटन, बस्ती, आजमगढ़, वाराणसी, मीरजापुर और प्रयागराज संभाग में पहली नवंबर से धान खरीद शुरू होगी।

इसके साथ ही लखनऊ संभाग के लखनऊ, रायबरेली और उन्नाव जनपदों में भी पहली नवंबर से खरीद प्रारंभ होगी। इन क्षेत्रों में धान खरीद 28 फरवरी 2027 तक चलेगी।

धान बिक्री के लिए किसान यहां करा सकते हैं पंजीकरण

सरकार की धान क्रय नीति पर विश्वास जताते हुए अब तक 38 हजार से अधिक किसानों ने खरीद के लिए पंजीकरण कराया है। जिन किसानों ने अभी तक धान बिक्री के लिए पंजीकरण या नवीनीकरण नहीं कराया है, वे खाद्य एवं रसद विभाग की वेबसाइट fcs.up.gov.in या UP KISAN MITRA के माध्यम से पंजीकरण और नवीनीकरण करा सकते हैं।

धान बिक्री के दौरान किसी प्रकार की समस्या होने पर किसान टोल फ्री नंबर 18001800150 पर शिकायत या जानकारी दे सकते हैं। विभागीय अधिकारियों द्वारा समस्या का निस्तारण सुनिश्चित कराया जाएगा।

संबंधित ख़बरें

लखनऊ

अमित शाह के लखनऊ आगमन पर डॉ. राजेश्वर सिंह ने किया स्वागत, बोले- उनका मार्गदर्शक संदेश हमारे लिए ब्रह्मवाक्य

30 October 2026

शकील अहमद लखनऊ। सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने लखनऊ आगमन पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह…

लखनऊ

सरोजनीनगर में बढ़ेंगे डिजिटल शिक्षा केंद्र, 30 अक्टूबर को दो नए केंद्रों का शुभारंभ, संख्या होगी 18

29 October 2026

शकील अहमद लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘डिजिटल इंडिया’ विजन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के युवा सशक्तीकरण के संकल्प को…

लखनऊ

लखनऊ में माटी कला महोत्सव-2026 का शुभारंभ, 48 हजार से अधिक शिल्पकार परिवारों को मिलेगा लाभ

28 October 2026

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश सरकार पारंपरिक कला एवं शिल्प को रोजगार, स्वरोजगार और ग्रामीण उद्यमिता…