Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

रायबरेली में पेंशनभोगियों को जीवन प्रमाणपत्र के लिए कोषागार में कराना होगा भौतिक सत्यापन

दिनांक: Friday, 07 November 2025 | समय: 09:56 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

रायबरेली। वरिष्ठ कोषाधिकारी डॉ. भावना श्रीवास्तव ने जनपद के सभी पेंशनभोगियों को महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए कहा है कि बैंकों के माध्यम से पेंशन प्राप्त करने वाले सभी पेंशनर अपने जीवन प्रमाणपत्र जमा करने हेतु कोषागार रायबरेली में स्वयं उपस्थित होकर भौतिक सत्यापन कराना सुनिश्चित करें।

उन्होंने बताया कि पेंशनभोगी किसी भी कार्य दिवस में बैंक पासबुक, पैन कार्ड और आधार कार्ड के साथ कोषागार पहुंच सकते हैं। कोषागार में जीवन प्रमाणपत्र का फार्म निःशुल्क उपलब्ध है।

कोषागार में पेंशन लेखाकार द्वारा पेंशनर के अभिलेखों से मिलान कर जीवन प्रमाणपत्र पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इसके बाद पेंशनर को वरिष्ठ कोषाधिकारी या सहायक कोषाधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर भौतिक सत्यापन कराना होगा। सत्यापन पूर्ण होने पर पेंशनर को रसीद प्रदान की जाएगी।

बैंकों से भी कराया जा सकता है प्रमाणपत्र सत्यापन

डॉ. भावना श्रीवास्तव ने बताया कि शासनादेश के अनुसार संबंधित बैंक शाखा प्रबंधक भी जीवन प्रमाणपत्र जारी करने के लिए अधिकृत हैं। यदि पेंशनर अपने बैंक के माध्यम से प्रमाणपत्र जारी कराना चाहते हैं तो उसे बैंक के कवरिंग लेटर के साथ मुख्य शाखा प्रबंधक से प्रतिहस्ताक्षरित कराकर कोषागार भेजना आवश्यक होगा।

मुख्य बिंदु:

जीवन प्रमाणपत्र हर वर्ष जमा करना अनिवार्य।

पेंशनभोगी को स्वयं उपस्थित होकर भौतिक सत्यापन कराना होगा।

प्रमाणपत्र कोषागार या संबंधित बैंक शाखा के माध्यम से जमा किया जा सकता है।

सत्यापन के बाद पेंशनर को रसीद दी जाएगी।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *