Tuesday, 20 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Tuesday
20 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तराखंड

देहरादून हत्याकांड पर सियासत तेज! नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना

दिनांक: Wednesday, 01 April 2026 | समय: 12:37 AM | लेखक: | श्रेणी: उत्तराखंड, क्राइम

सलमान खान

देहरादून, उत्तराखंड। कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा देहरादून में मॉर्निंग वॉक पर निकले सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर वी.के. जोशी की दिनदहाड़े हुई निर्मम हत्या ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उत्तराखंड में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।

यह केवल एक हत्या नहीं, बल्कि प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था पर लगा काला धब्बा है, जिसने हर नागरिक को भय और असुरक्षा के माहौल में धकेल दिया है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने तीखे शब्दों में कहा कि जिस वीर सैनिक ने अपना पूरा जीवन देश की सीमाओं की रक्षा में खपा दिया, वही आज अपने ही शहर में सुरक्षित नहीं है।

इससे बड़ी विफलता किसी भी सरकार की नहीं हो सकती। आज उत्तराखंड में हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि सम्मानित नागरिक भी अपराधियों के सामने असहाय हैं। उन्होंने सीधे तौर पर भारतीय जनता पार्टी सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि भाजपा राज में अपराधियों के हौसले सातवें आसमान पर हैं और कानून का कोई डर नहीं रह गया है।

हत्या, लूट, डकैती और अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जबकि सरकार और प्रशासन पूरी तरह निष्क्रिय और बेपरवाह बने हुए हैं। पुलिस तंत्र पंगु हो चुका है और अपराधियों को खुला संरक्षण मिल रहा है।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि जो उत्तराखंड कभी शांति, सौहार्द और सुरक्षित जीवन का प्रतीक था, आज वही राज्य भाजपा के गैर-जिम्मेदार और विफल नेतृत्व में अराजकता, हिंसा और भय का केंद्र बनता जा रहा है।

सरकार की नीतिगत असफलताएं और इच्छाशक्ति ने प्रदेश को अपराधियों के हवाले कर दिया है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि सरकार अब भी नहीं जागी, तो जनता सड़कों पर उतरने को मजबूर होगी और इस निकम्मी व्यवस्था के खिलाफ जोरदार आंदोलन करेगी।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने धामी सरकार से मांग की कि इस जघन्य हत्या की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए और उन्हें कठोरतम सजा दिलाई जाए।

साथ ही प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को सुधारने के लिए ठोस, प्रभावी और समयबद्ध कदम उठाए जाएं। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि उत्तराखंड की जनता अब डरकर नहीं, बल्कि अन्याय के खिलाफ आवाज उठाकर जवाब देगी।

संबंधित ख़बरें

उत्तराखंड

बाजपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी पड़ोसी के खिलाफ तहरीर

04 May 2026

सलमान खान उत्तराखंड के बाजपुर क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों ने…

उत्तराखंड

बाजपुर में जलभराव से निपटने की तैयारी तेज, चेयरमैन गुरजीत सिंह ‘गित्ते’ ने शुरू कराई नालों की सफाई

04 May 2026

सलमान खान उत्तराखंड के बाजपुर शहर में बारिश के मौसम से पहले जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *