Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

स्व. अखिलेश सिंह की स्मृति में पूनम सिंह का भव्य सम्मान व कंबल वितरण कार्यक्रम

दिनांक: Tuesday, 13 January 2026 | समय: 09:17 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

रायबरेली। पूर्व विधायक स्वर्गीय अखिलेश सिंह की स्मृति में उनकी छोटी बहन एवं कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह द्वारा राही विकासखंड की लोधवारी ग्राम पंचायत में भव्य सम्मान एवं कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान समाज में निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाले गणमान्य व्यक्तियों को शॉल ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सर्द मौसम को देखते हुए सैकड़ों दिव्यांगजनों एवं जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता देखने को मिली।

समाजसेवा पारिवारिक परंपरा का विस्तार : पूनम सिंह

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूनम सिंह ने कहा कि समाजसेवा उनके परिवार की पुरानी परंपरा रही है। उन्होंने बताया कि उनके पिता ठाकुर धुन्नी सिंह राजनीति में नहीं थे, बावजूद इसके उन्होंने जनहित के अनेक कार्य किए। इसी सेवा परंपरा को उनके बड़े भाई स्व. अखिलेश सिंह ने भी आगे बढ़ाया, जिन्होंने लगातार 25 वर्षों तक विधायक रहते हुए जनता से सीधा जुड़ाव बनाए रखा।

उन्होंने कहा, “मेरा लक्ष्य है कि मैं अपने परिवार की इस सेवा परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचाती रहूं।”

इन विशिष्टजनों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम में उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए रामशंकर, रविंद्र नाई, कृष्णवीर सिंह, सोनू सिंह, गंगाराम पासी, गंगा त्रिपाठी, मनोज कुमार द्विवेदी, रोहित यादव, श्रीकांत मिश्रा, मंशा राम यादव, राहुल सिंह बब्बन, अचल सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, देवी नारायण मिश्रा, जंगली महाराज, रामविलास सिंह (सेवानिवृत्त फौजी), 106 वर्षीय वृद्धा शांति द्विवेदी, महादेव नेता, मंशा राम, अन्नू द्विवेदी एवं वेदराम बीडीसी को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षक किरीटि भूषण सिंह ने किया।

इस अवसर पर शालिनी सिंह, शिवानी अग्रहरि, अवनी जायसवाल, दामिनी पासवान, अंजली यादव, प्रदीप सोनकर, आमीन पठान, एडवोकेट संदीप मिश्रा, कुलदीप शर्मा, सुमित सिंह, संदीप, गोलू सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *