Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

सरोजनी नगर में प्रबुद्ध जन सम्मान समारोह, शंकरी सिंह ने सैकड़ों वरिष्ठजनों को किया सम्मानित

दिनांक: Sunday, 18 January 2026 | समय: 09:44 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, लखनऊ

शकील अहमद

सरोजनी नगर, लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर क्षेत्र अंतर्गत कानपुर रोड स्थित कटी बगिया के होटल आराध्या में प्रबुद्ध जन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता शंकरी सिंह ने क्षेत्र के प्रमुख व्यक्तियों, सम्मानित गणमान्यों एवं समाज में विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले वरिष्ठजनों का कंबल, कैलेंडर एवं पेन भेंट कर सम्मान किया।

इस अवसर पर शंकरी सिंह ने कहा कि यह आयोजन समाज के उन लोगों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का माध्यम है, जिन्होंने अपने कार्य, अनुभव और मार्गदर्शन से समाज को दिशा दी है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम सामाजिक एकता, सम्मान और सेवा भावना को मजबूत करते हैं तथा भावी पीढ़ी को सकारात्मक संदेश देते हैं।

कार्यक्रम के दौरान सरोजनी नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा कराए गए क्षेत्रीय विकास कार्यों पर भी चर्चा की गई। साथ ही अब तक किए गए विकास कार्यों की एक बुकलेट उपस्थित अतिथियों को भेंट की गई। कार्यक्रम का संचालन विनय दीक्षित ने किया। अंत में शंकरी सिंह ने सभी सम्मानित अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा और सम्मान की यह परंपरा आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

सम्मान समारोह में पूर्व सदस्य विधान परिषद प्रदीप सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतगुरु शरण रावत, सुनील गौतम, प्रमोद गौतम, पार्षद शारदा नगर द्वितीय मनोज रावत, चेयरमैन बंथरा रंजीत रावत, पूर्व पार्षद मुन्ना लाल कुरील, प्रधान चकौली दीनदयाल रावत, प्रधान हरौनी समरसेन गौतम, प्रधान फतेहगंज वेद प्रकाश गौतम, प्रधान कल्ली पूरब रामखेलावन रावत, प्रधान खुर्रमपुर कल्लू रावत, पूर्व प्रधान गोदौली सत्य नारायण रावत, पूर्व प्रधान भटगांव बेचालाल गौतम, पूर्व प्रधान निजामपुर मझिगवा हनुमान रावत, पूर्व प्रधान गढ़ी चुनौटी मुन्नी लाल रावत, पूर्व प्रधान दिघिया देशराज रावत, पूर्व प्रधान अहममऊ राकेश रावत, पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष राकेश सिंह बबलू, पूर्व प्रधान सरायसहजादी राजेश सिंह, पूर्व प्रधान भटगांव जीतू यादव, प्रधान गोंदौली नीरज साहू, प्रधान गढ़ी चुनौटी रितेश सिंह, पूर्व प्रधान ईंटगांव शशिकांत तिवारी, प्रधान सकरा दिलीप मौर्य, प्रधान ईंटगांव मोलेपाल, पूर्व प्रधान मीरानपुर पिनवट राजकुमार लोधी, प्रधान अन्दपुर देव जयकरन लोधी, प्रधान बनी रमेश गुप्ता, प्रधान परवर पश्चिम अनिल यादव, पूर्व प्रधान मीरानपुर पिनवट विनोद शर्मा, पूर्व प्रधान गढ़ी चुनौटी रामखेलावन रावत, पूर्व प्रधान भौकापुर संतोष लोधी, प्रधान सैदपुर पुरही मुरली दीक्षित, प्रधान भदोई कामेंद्र मौर्य, प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा शिवेन्द्र विक्रम साही, उपाध्यक्ष मध्य अवध बार एडवोकेट पवन सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता गंगाराम भारती, मंडल अध्यक्ष सरोजनी नगर विवेक राजपूत, मंडल अध्यक्ष अर्जुनगंज मोहित तिवारी, प्रधान ऐन सुनील वर्मा, पूर्व प्रधान मवई पड़ियाना राजेश वर्मा, पूर्व प्रधान पहाड़पुर सुजीत सिंह, दउवा सरदार जगदीश सिंह, शिवकुमार सिंह चच्चू, पूर्व प्रधान इंदवारा धर्मेंद्र सिंह, वरिष्ठ नेता सुभाष पासी, पूर्व पार्षद प्रत्याशी विनोद धीमान, कवि सोहन लाल, कवि कृष्ण कुमार मौर्य ‘सरल’, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य माखन सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य अंचल गौतम, राहुल गौतम, दिलीप रावत, नन्हे सिंह, आशीष रावत, सज्जन पाल, शिव भगवान सिंह, पूर्व प्रधान बेहटा पुनीत रावत, एडवोकेट किरन सिंह सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *