Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
रायबरेली

जनगणना-2027 की तैयारी तेज! रायबरेली में डीएम का औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

दिनांक: Friday, 20 March 2026 | समय: 11:39 PM | लेखक: | श्रेणी: रायबरेली

रायबरेली। जनगणना-2027 को लेकर जनपद में तैयारियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने पंचायत सभागार दरीबा स्थित जनगणना प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और तैयारियों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की गुणवत्ता, कार्मिकों की उपस्थिति और व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम को पूरी गंभीरता और उच्च गुणवत्ता के साथ संचालित किया जाए, ताकि जनगणना कार्य के दौरान किसी प्रकार की त्रुटि की गुंजाइश न रहे।

भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना-2027 के सफल संचालन के लिए जनपद में चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रथम चरण के तहत 16 से 18 मार्च 2026 तक सलोन और महाराजगंज तहसील के 36 फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षित किया गया।

इस दौरान शासन स्तर से प्रशिक्षित चार मास्टर ट्रेनरों ने प्रतिभागियों को विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया, जो आगे अन्य कार्मिकों को प्रशिक्षित करेंगे।

वर्तमान में द्वितीय चरण का प्रशिक्षण 19, 20 और 23 मार्च को आयोजित किया जा रहा है। इस चरण में सदर, लालगंज, सलोन और ऊंचाहार तहसील के कुल 62 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जनगणना की प्रक्रिया, डेटा संकलन की तकनीक, डिजिटल उपकरणों के उपयोग और मोबाइल एप्लिकेशन के संचालन की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील कार्य है, इसलिए इसमें पूर्ण पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्य किया जाना चाहिए।

उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को निर्देशित किया कि वे प्रशिक्षण के दौरान दी जा रही जानकारी को गंभीरता से समझें, ताकि जनपद के सटीक और विश्वसनीय आंकड़े प्राप्त किए जा सकें।

अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने भी निर्देश दिए कि प्रशिक्षण में सभी कार्मिकों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए और सभी अपने दायित्वों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्वहन करें।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी के रूप में उपजिलाधिकारी (न्यायिक) सलोन सचिन यादव को नामित किया गया है, जिनके निर्देशन में कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है।

प्रशासन की इस सक्रियता से यह स्पष्ट है कि जनगणना-2027 को लेकर तैयारियां पूरी गंभीरता के साथ की जा रही हैं, ताकि भविष्य की योजनाओं के लिए सटीक आंकड़े उपलब्ध हो सकें।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

रायबरेली

रायबरेली: छात्राओं और युवतियों से अश्लील हरकत करने का आरोप, ऑपरेशन मजनू टीम ने युवक को किया गिरफ्तार

30 July 2026

खीरों इंटर कॉलेज के सामने छात्राओं से कथित अभद्रता की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को भेजा गया जेल…

रायबरेली

रायबरेली: लहसुन निकालते समय किसान को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

28 July 2026

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के शिवपुर मजरे हरदी गांव में घर के कमरे के अंदर टोकरी से लहसुन निकाल रहे…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *