Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
रायबरेली

रायबरेली में 13 दिसंबर राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, लंबित मामलों के निस्तारण पर फोकस

दिनांक: Saturday, 06 December 2025 | समय: 02:39 AM | लेखक: | श्रेणी: रायबरेली

रायबरेली। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार 13 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए जिला न्यायालय रायबरेली में महत्त्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अमित पाल सिंह ने की।

बैठक में यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया कि
अधिक से अधिक लंबित वादों का निस्तारण किया जाए तथा पिछली लोक अदालत की सफलता को और बेहतर रूप में दोहराया जाए।

मुख्य बिंदु

• लंबित मामलों के तेज निस्तारण की रूपरेखा तय
• समस्त न्यायिक अधिकारियों को कार्ययोजना लागू करने के निर्देश
• अधिकतम निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु सुझाव आमंत्रित
• लोक अदालत में लोगों की सहभागिता बढ़ाने पर जोर

विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समीक्षा

अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनुपम शौर्य ने उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त दिशानिर्देशों के क्रम में विभिन्न श्रेणी के न्यायालयों में लंबित वादों की समीक्षा प्रस्तुत की।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का आपसी समझौते से निस्तारण कराया जाएगा, जिससे वादकारियों को त्वरित एवं सुलभ न्याय मिल सके।

बैठक में उपस्थित अधिकारी

प्रथम अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिशा, प्रथम अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीडी) अमोद कंठ, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-चतुर्थ डॉ. विवेक कुमार-द्वितीय, द्वितीय अपर सिविल जज (सीडी) स्वप्निल पाण्डेय, अन्य न्यायिक मजिस्ट्रेटगण उपस्थित रहे।

जिला न्यायालय प्रशासन ने आम जनमानस से भी अपील की है कि विवादों के शीघ्र समाधान के लिए 13 दिसंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिकाधिक लाभ उठाएँ।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

रायबरेली

रायबरेली: छात्राओं और युवतियों से अश्लील हरकत करने का आरोप, ऑपरेशन मजनू टीम ने युवक को किया गिरफ्तार

30 July 2026

खीरों इंटर कॉलेज के सामने छात्राओं से कथित अभद्रता की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को भेजा गया जेल…

रायबरेली

रायबरेली: लहसुन निकालते समय किसान को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

28 July 2026

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के शिवपुर मजरे हरदी गांव में घर के कमरे के अंदर टोकरी से लहसुन निकाल रहे…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *