रायबरेली में ग्राम पंचायतों की अनन्तिम मतदाता सूची आज जारी, दावे–आपत्तियां 24 से 30 तक

  • 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले नए मतदाता भी करा सकेंगे नाम शामिल

रायबरेली। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन–2026 की तैयारियों के तहत जनपद रायबरेली में ग्राम पंचायतों की अनन्तिम मतदाता सूची (आलेख) का प्रकाशन 23 दिसंबर 2025 को किया जाएगा। यह जानकारी मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अंजूलता ने दी।

उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण–2025 के अंतर्गत प्रकाशित अनन्तिम सूची का निरीक्षण एवं दावे–आपत्तियां दाखिल करने की अवधि 24 दिसंबर से 30 दिसंबर 2025 तक रहेगी। इस दौरान 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी पात्र नागरिकों के आवेदन भी स्वीकार किए जाएंगे।

कहां होगी सूची उपलब्ध

सीडीओ ने बताया कि जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों की अनन्तिम मतदाता सूची निम्न स्थानों पर प्रकाशित कर नि:शुल्क निरीक्षण के लिए उपलब्ध कराई जाएगी

  • निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय
  • उपजिलाधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय
  • विकास खण्ड कार्यालय
  • ग्राम पंचायत कार्यालय

निरीक्षण अवधि प्रारम्भ होते ही नाम जोड़ने, हटाने अथवा संशोधन से संबंधित दावे एवं आपत्तियां निर्धारित तिथियों के भीतर दाखिल की जा सकेंगी।
प्रशासन ने पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे समय रहते सूची का निरीक्षण कर अपने नाम, विवरण और मतदान केंद्र की जानकारी की जांच अवश्य कर लें, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि होने पर समय पर सुधार कराया जा सके।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts