Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
रायबरेली

रायबरेली में आयुष्मान अभियान में 62% लक्ष्य पूरा, डीएम ने दी 100% संतृप्ति की चेतावनी

दिनांक: Monday, 08 December 2025 | समय: 11:20 PM | लेखक: | श्रेणी: रायबरेली

रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत चल रहे विशेष आयुष्मान कार्ड अभियान (25 नवंबर से 25 दिसंबर 2025) की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नवीन चंद्रा एवं नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने अवगत कराया कि जनपद के निर्धारित 15,21,204 लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 9,42,830 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं, जो कुल लक्ष्य का 61.98% है।

डीएम ने दिए सख्त निर्देश

जिलाधिकारी ने संबंधित सभी विभागों को निर्देशित किया कि: • अभियान अवधि में शेष पात्र लाभार्थियों को 100% आयुष्मान कार्ड देकर पूरी संतृप्ति सुनिश्चित की जाए।
• जिन लाभार्थियों के डाटा मिसमैच, डुप्लीकेट, मृतक, विस्थापित संबंधी मुद्दे हैं, उनकी अलग से लाइन-लिस्टिंग तैयार की जाए।
• आशा, आंगनबाड़ी, सहायिका, BOCW तथा 70+ आयु वर्ग के सभी शेष लाभार्थियों को प्राथमिकता के साथ कार्ड उपलब्ध कराए जाएं।
• कम प्रगति वाले ब्लॉक अगले समीक्षा सत्र में सुधारित प्रदर्शन के साथ रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

बड़ी संख्या में अधिकारियों ने की सहभागिता

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, अपर जिलाधिकारी सिद्धार्थ, सभी एसडीएम, बीडीओ, सीएचसी अधीक्षक, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

आयुष्मान भारत के जिला क्रियान्वयन इकाई के आरओ (डॉ. सौरभ चौधरी), डीआईएसएम अनुराग तिवारी, डीजीएम निवेश श्रीवास्तव व NRLM के समन्वयक ने भी अभियान की टेक्निकल एवं समन्वय प्रगति साझा की।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि आयुष्मान कार्ड गरीब परिवारों के लिए जीवनरक्षक सुविधा है, इसलिए लक्ष्य पूर्णता में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

रायबरेली

रायबरेली: छात्राओं और युवतियों से अश्लील हरकत करने का आरोप, ऑपरेशन मजनू टीम ने युवक को किया गिरफ्तार

30 July 2026

खीरों इंटर कॉलेज के सामने छात्राओं से कथित अभद्रता की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को भेजा गया जेल…

रायबरेली

रायबरेली: लहसुन निकालते समय किसान को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

28 July 2026

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के शिवपुर मजरे हरदी गांव में घर के कमरे के अंदर टोकरी से लहसुन निकाल रहे…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *