Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
रायबरेली

रायबरेली डीएम ने गौशालाओं का किया औचक निरीक्षण

दिनांक: Monday, 18 May 2026 | समय: 06:27 PM | लेखक: | श्रेणी: रायबरेली
  • साफ-सफाई, शेड निर्माण एवं सौन्दर्यीकरण के दिए निर्देश

रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका द्वारा आज जनपद की गौशालाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। संरक्षित गोवंशों की स्थिति का जायजा लेने हेतु जिलाधिकारी ने विकास खण्ड अमावां में संचालित कान्हा गोवंश विहार त्रिपुला गौशाला का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ० कुलदीप द्विवेदी, खण्ड विकास अधिकारी अमावां संदीप सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद स्वर्ण सिंह, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सदर डॉ० संजय कुमार सिंह तथा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि डिडौली राज कुमार सिंह उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने गौशाला में बने शेडों का निरीक्षण किया। शेडों में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक न पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की तथा उपस्थित केयर टेकरों को शेड एवं पानी की टंकियों में फैली गंदगी को तत्काल साफ कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी अमावां को अतिरिक्त नए शेड निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के समय गौशाला में कुल 414 गोवंश संरक्षित पाए गए।

जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को गौशाला में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सौन्दर्यीकरण कराने, हट एवं बेंच स्थापित कराने तथा पौधारोपण कराने के निर्देश दिए।

इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा नगर पंचायत महराजगंज में संचालित कान्हा उपवन गौशाला का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ० कुलदीप द्विवेदी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत महराजगंज, खण्ड विकास अधिकारी महराजगंज वर्षा सिंह, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी महराजगंज डॉ० उमेश चन्द्र उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान गौशाला में कुल 287 गोवंश संरक्षित पाए गए। गोवंशों के लिए पर्याप्त मात्रा में भूसा एवं पशु आहार संग्रहित पाया गया तथा गोवंशों का स्वास्थ्य भी संतोषजनक मिला। जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अधिकारी को शेडों की मरम्मत कराने, परिसर के बाहर खुले स्थान की फेंसिंग कराने, चारागाह में हरा चारा बुवाने तथा आगामी एक वर्ष की आवश्यकता के अनुरूप भूसा भण्डारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

रायबरेली

रायबरेली: छात्राओं और युवतियों से अश्लील हरकत करने का आरोप, ऑपरेशन मजनू टीम ने युवक को किया गिरफ्तार

30 July 2026

खीरों इंटर कॉलेज के सामने छात्राओं से कथित अभद्रता की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को भेजा गया जेल…

रायबरेली

रायबरेली: लहसुन निकालते समय किसान को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

28 July 2026

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के शिवपुर मजरे हरदी गांव में घर के कमरे के अंदर टोकरी से लहसुन निकाल रहे…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *