रायबरेली: हरचंदपुर पुलिस ने वारण्टी अंकुर जायसवाल को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

रायबरेली। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत हरचंदपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने एक वारण्टी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

पुलिस के अनुसार थाना हरचंदपुर पुलिस टीम ने अंकुर जायसवाल पुत्र अनिल कुमार निवासी रघुवीरगंज बाजार, थाना हरचंदपुर जनपद रायबरेली को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी था। पुलिस ने उसे नियमानुसार गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई पूरी की है।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts