Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

रायबरेली: खीरों पुलिस ने सोलर पैनल चोरी का किया खुलासा, तीन चोर गिरफ्तार, लोडर समेत माल बरामद

दिनांक: Wednesday, 29 October 2025 | समय: 11:36 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

02 सोलर पैनल, 7400 नगद व घटना में प्रयुक्त लोडर वाहन सं0 UP33 DT 3022 बरामद

रायबरेली। जनपद रायबरेली में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खीरों पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सोलर पैनल चोरी की दो वारदातों का खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से दो अदद सोलर पैनल, घटना में प्रयुक्त एक लोडर वाहन तथा नकदी रुपये बरामद किए गए हैं।

वादी संतलाल ने थाना खीरों में अपने पंपहाउस से सोलर पैनल चोरी होने की शिकायत दी थी, जिस पर मु0अ0सं0 313/2025 धारा-303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। वहीं छोटूलाल ने अपने खेत से सोलर पैनल चोरी की तहरीर दी, जिस पर मु0अ0सं0-314/2025 धारा-303(2) बीएनएस दर्ज हुआ। दोनों मामलों में टीमें गठित कर लगातार जांच की जा रही थी।

पुलिस अधीक्षक रायबरेली डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए गए अभियान के अंतर्गत 29 अक्टूबर 2025 को खीरों पुलिस टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर तीनों अभियुक्तों राज पुत्र अशोक कुमार निवासी ग्राम अहिलवा मजरे दुकनहा थाना खीरों, अंशुमान पुत्र आत्माराम निवासी ग्राम लच्छीपुर थाना खीरों व रिंकू पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम ठकुराइनखेड़ा मजरे चेडौली थाना खीरों को गिरफ्तार किया।

अभियुक्त राज और अंशुमान के कब्जे से 02 सोलर पैनल, ₹3900 नकद, एक लोडर (UP33 DT 3022) बरामद किया गया, जबकि अभियुक्त रिंकू से ₹3500 नकद बरामद हुए। बरामद लोडर को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया है।

पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे

पकड़े गए अभियुक्तों ने बताया कि 26 अक्टूबर 2025 की रात ग्राम फिरोजाबाद में पानी की टंकी के पास से दो सोलर पैनल चोरी किए थे, जिन्हें वे रिंकू को बेचने जा रहे थे।जल्दबाजी में खोलने के कारण पैनल क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि 09 अक्टूबर 2025 को ग्राम गौतमनखेड़ा के खेत से 06 सोलर पैनल चोरी कर ₹17,000 में रिंकू को बेचे थे।

रिंकू ने पूछताछ में बताया कि उसने वे पैनल उन्नाव जिले के बीघापुर की ओर एक व्यक्ति को ₹35,000 में बेच दिए और प्राप्त धनराशि मौज-मस्ती में खर्च कर दी।

खीरों पुलिस के अनुसार “गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के बाद उनके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है। दोनों मुकदमों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। अन्य संभावित सहयोगियों की भी तलाश की जा रही है।”

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *