रायबरेली: नवागंतुक डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने ग्रहण किया कार्यभार, पारदर्शी प्रशासन पर जोर

रायबरेली। जनपद में नवागंतुक जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार में अपना कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

उन्होंने कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना, पारदर्शी प्रशासन देना और आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना उनके कार्यकाल का मुख्य उद्देश्य रहेगा। उन्होंने यह भी बताया कि जनसुनवाई को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी और शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाएगा।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण भी किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उल्लेखनीय है कि सरनीत कौर ब्रोका वर्ष 2016 बैच की आईएएस अधिकारी हैं और मूल रूप से मध्य प्रदेश की निवासी हैं। इससे पूर्व वह आगरा, गोरखपुर, बस्ती और उन्नाव जनपदों में विभिन्न प्रशासनिक पदों पर सेवाएं दे चुकी हैं। हाल ही में वह निदेशक, बाल विकास पुष्टाहार के पद पर कार्यरत थीं।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts