Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

रायबरेली: चोर समझकर युवक की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने अब तक 17 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

दिनांक: Wednesday, 29 October 2025 | समय: 10:56 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

रायबरेली। थाना ऊंचाहार क्षेत्र में चोर समझकर एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक कुल 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मुख्य आरोपी दीपक अग्रहरि को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था, जबकि ताज़ा कार्रवाई में एक और आरोपी पीयूष कुमार को पुलिस ने दबोचा है।

दिनांक 2 अक्टूबर 2025 को थाना ऊंचाहार पुलिस को सूचना मिली कि ईश्वरदासपुर हाल्ट के पास रेलवे ट्रैक से करीब 20 फीट की दूरी पर एक अज्ञात शव पड़ा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा। बाद में शिनाख्त हरिओम (38 वर्ष) पुत्र गंगादीन, निवासी तरावती का पुरवा, कोतवाली फतेहपुर (जनपद फतेहपुर) के रूप में हुई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर थाना ऊंचाहार में मु.अ.सं. 389/2025 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। जांच में सामने आया कि मृतक के साथ कुछ लोगों ने चोरी के शक में बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रायबरेली के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली के नेतृत्व और क्षेत्राधिकारी डलमऊ के पर्यवेक्षण में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने लगातार प्रयास कर क्रमवार सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया।

थाना ऊंचाहार पुलिस टीम ने सबसे पहले जिन नौ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, वे हैं शिवप्रसाद अग्रहरि पुत्र स्व. संतदीन अग्रहरि निवासी मखदुमपुर थाना गदागंज रायबरेली,लल्ली पासी पुत्र जियालाल,आशीष पासी पुत्र मेवालाल (निवासी ग्राम पट्टी ऊंचाहार),सुरेश गुप्ता पुत्र घनश्याम (सराय मुगलराही, थाना मिलएरिया),वैभव सिंह पुत्र वीरेन्द्र बहादुर सिंह,विपिन मौर्या उर्फ अनुज मौर्या पुत्र रामफल मौर्या (डांडेपुर, जमुनापुर), विजय कुमार मौर्या पुत्र बैजनाथ,सहदेव पासी पुत्र बैजूलाल पासी,सुरेश कुमार पुत्र रामसेवक मौर्या (बाहरपुर, थाना ऊंचाहार) सभी को नियमानुसार गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

इसके बाद क्रमवार अन्य अभियुक्तों 9 अक्टूबर को शिवम अग्रहरि पुत्र सरोज कुमार अग्रहरि व हेमंत कुमार पुत्र स्व. गंगादीन मौर्या, 10 अक्टूबर को मुख्य अभियुक्त दीपक अग्रहरि पुत्र सुरेश अग्रहरि को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेजा। 13 अक्टूबर को छोटू अग्रहरि उर्फ सुजीत अग्रहरि पुत्र भगवती अग्रहरि,14 अक्टूबर को अविनेश उर्फ सौरभ सिंह बघेल पुत्र शिवमोहन सिंह, 15 अक्टूबर को अजय कुमार अग्रहरि पुत्र प्यारेलाल अग्रहरि, 18 अक्टूबर को अखिलेश मौर्या उर्फ नन्हे पुत्र राजेश मौर्या व 29 अक्टूबर को नवीनतम कार्रवाई में पीयूष कुमार पुत्र रामफेर, निवासी करकसा थाना डलमऊ, को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली के नेतृत्व और क्षेत्राधिकारी डलमऊ की देखरेख में की गई।

क्षेत्राधिकारी डलमऊ ने बताया कि प्रकरण में शामिल अन्य अभियुक्तों की पहचान कर उनके विरुद्ध दबिश दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि “भीड़ हिंसा में किसी भी निर्दोष को फंसाया नहीं जाएगा, लेकिन दोषियों को किसी भी हालत में छोड़ा नहीं जाएगा।”

पुलिस अधीक्षक रायबरेली डॉ0 यशवीर सिंह ने कहा कि “कानून अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। समाज में भयमुक्त वातावरण बनाना ही पुलिस की प्राथमिकता है।”

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *