Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
रायबरेली

रायबरेली: डीएम ने सीएसआर पहल के तहत 100 टीबी रोगियों को पोषण किट वितरित किए, एनटीपीसी ऊंचाहार की पहल सराही

दिनांक: Wednesday, 03 December 2025 | समय: 09:56 PM | लेखक: | श्रेणी: रायबरेली

रायबरेली। जिले में टीबी रोगियों के पोषण और स्वास्थ्य सुधार को ध्यान में रखते हुए कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) पहल के तहत एनटीपीसी ऊंचाहार द्वारा एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने ऊंचाहार क्षेत्र के 100 टीबी रोगियों को छह माह की पोषण किट वितरित की।

डीएम हर्षिता माथुर ने कहा कि यह पहल टीबी मुक्त भारत अभियान को सशक्त बनाने और मरीजों की पोषण स्थिति सुधारने में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने एनटीपीसी द्वारा जिला प्रशासन के साथ मिलकर जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में सक्रिय योगदान को सराहनीय बताते हुए कहा कि ऐसी पहलें आगे भी जारी रहनी चाहिए।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में एनटीपीसी ऊंचाहार के कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख अभय कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी ऊंचाहार समुदाय के स्वास्थ्य संवर्धन के लिए लगातार प्रयासरत है और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं को मजबूती देने में हमेशा सहयोग करता रहेगा।

विशेष अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नवीन चंद्र, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनुपम, एनटीपीसी ऊंचाहार की मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मधु सिंह, और मानव संसाधन प्रमुख (प्रभारी) डॉ. दिशा अवस्थी भी मौजूद रहे। सभी ने पर्याप्त पोषण को टीबी उपचार में अत्यंत महत्वपूर्ण कारक बताया।

यह परियोजना सीवीपीएस के माध्यम से जिला क्षय रोग अधिकारी कार्यालय और सीएचसी ऊंचाहार के सहयोग से संचालित की जा रही है। प्रत्येक टीबी रोगी को दी जा रही मासिक पोषण किट में दलिया – 1 किग्रा, भुना चना–1 किग्रा, मूंग दाल–1 किग्रा, चना सत्तू–1 किग्रा, सोयाबीन नगेट्स–200 ग्राम, हॉर्लिक्स–500 ग्राम शामिल हैं।

अधिकारियों ने कहा कि यह पहल रोगियों की रिकवरी और उपचार के प्रति उनकी नियमितता बढ़ाने में मददगार सिद्ध होगी, जो टीबी मुक्त भारत के राष्ट्रीय लक्ष्य की दिशा में एक सार्थक कदम है।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

रायबरेली

रायबरेली: छात्राओं और युवतियों से अश्लील हरकत करने का आरोप, ऑपरेशन मजनू टीम ने युवक को किया गिरफ्तार

30 July 2026

खीरों इंटर कॉलेज के सामने छात्राओं से कथित अभद्रता की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को भेजा गया जेल…

रायबरेली

रायबरेली: लहसुन निकालते समय किसान को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

28 July 2026

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के शिवपुर मजरे हरदी गांव में घर के कमरे के अंदर टोकरी से लहसुन निकाल रहे…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *