रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने जानकारी दी है कि महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर 07 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) को जनपद में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
डीएम ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन अनुभाग की विज्ञप्ति संख्या 3-1099/854/2019-सामान्य प्रशासन अनुभाग-1, लखनऊ दिनांक 04 अक्टूबर 2025 के अनुसार, पूर्व में जारी शासनादेश संख्या 870/तीन-2024-39(2)/16 दिनांक 17 दिसंबर 2024 में वर्ष 2025 के लिए घोषित अवकाशों की सूची में महर्षि वाल्मीकि जयंती को निबंधित अवकाश के रूप में दर्ज किया गया था।
सम्यक विचारोपरांत शासन द्वारा इस दिन को सार्वजनिक अवकाश के रूप में घोषित किया गया है। हालांकि यह अवकाश नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 के अधीन नहीं होगा।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि 07 अक्टूबर को जनपद के सभी शासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों एवं स्थानीय निकायों में अवकाश का पालन सुनिश्चित किया जाए।
