Monday, 16 November 2026 nishpakshdarpan.com
Monday
16 November 2026
ताज़ा खबर
चिरमिरी-नागपुर हॉल्ट नई रेल लाइन परियोजना को मिली रफ्तार, मार्च 2028 तक पूरा होने की संभावना: विजय प्रकाश पटेलघर में सेंधमारी, जमीन खोदकर जेवरात तक ले गए चोर! 70 हजार नकदी भी गायब, आखिर कहां है खीरों पुलिस?रायबरेली में जनगणना-2027 को लेकर निकली 500 बाइकों की जागरूकता रैली, डीएम ने दिखाई हरी झंडीरायबरेली में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण की तैयारी तेज, डीएम ने BLO और सुपरवाइजरों को दिया प्रशिक्षणरायबरेली में राज्य स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में आगरा छात्रावास बना विजेता, आगरा मंडल उपविजेताडीएम ने सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षारायबरेली के ऊंचाहार रोजगार मेले में 472 अभ्यर्थियों का प्राथमिक चयन, मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने बांटे नियुक्ति पत्रयूपी AI मिशन से युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार और उद्यमिता के नए रास्ते: डॉ. राजेश्वर सिंहचिरमिरी-नागपुर हॉल्ट नई रेल लाइन परियोजना को मिली रफ्तार, मार्च 2028 तक पूरा होने की संभावना: विजय प्रकाश पटेलघर में सेंधमारी, जमीन खोदकर जेवरात तक ले गए चोर! 70 हजार नकदी भी गायब, आखिर कहां है खीरों पुलिस?रायबरेली में जनगणना-2027 को लेकर निकली 500 बाइकों की जागरूकता रैली, डीएम ने दिखाई हरी झंडीरायबरेली में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण की तैयारी तेज, डीएम ने BLO और सुपरवाइजरों को दिया प्रशिक्षणरायबरेली में राज्य स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में आगरा छात्रावास बना विजेता, आगरा मंडल उपविजेताडीएम ने सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षारायबरेली के ऊंचाहार रोजगार मेले में 472 अभ्यर्थियों का प्राथमिक चयन, मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने बांटे नियुक्ति पत्रयूपी AI मिशन से युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार और उद्यमिता के नए रास्ते: डॉ. राजेश्वर सिंह
उत्तर प्रदेश

रायबरेली के ऊंचाहार रोजगार मेले में 472 अभ्यर्थियों का प्राथमिक चयन, मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने बांटे नियुक्ति पत्र

दिनांक: Monday, 16 November 2026 | समय: 04:42 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश
रायबरेली के ऊंचाहार रोजगार मेले में 472 अभ्यर्थियों का प्राथमिक चयन, मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने बांटे नियुक्ति पत्र

18 कंपनियों ने लिया हिस्सा, 948 अभ्यर्थियों ने दिया साक्षात्कार

कुछ कंपनियों के परिणाम अभी लंबित

रायबरेली। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, रायबरेली की ओर से सोमवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय, ऊंचाहार परिसर में एक दिवसीय विधानसभा स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया।

मेले में 18 कंपनियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें कुल 948 अभ्यर्थियों ने रोजगार के अवसर प्राप्त करने के लिए साक्षात्कार दिया। इनमें से लगभग 472 अभ्यर्थियों का प्राथमिक रूप से चयन किया गया, जबकि कुछ कंपनियों के परिणाम अभी लंबित हैं।

रोजगार मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर मंत्री ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए तथा युवाओं को रोजगार के उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में जिला सेवायोजन अधिकारी डॉ. दिनकर कुमार एवं डॉ. भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय, ऊंचाहार के प्राचार्य ने मेले में प्रतिभाग करने वाले अतिथियों, नियोजकों एवं अभ्यर्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

मेले में मुख्य रूप से महादेव हनुमान विजय प्लेसमेंट सर्विस, ब्राइट फ्यूचर, अडानी सोलर, टाटा मोटर्स, न्यू हॉलैंड, शिवम होम हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड सहित कुल 18 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का संचालन प्रभारी मीना मंच, बेसिक शिक्षा विभाग रायबरेली के एस.एस. पाण्डेय एवं जिला सेवायोजन कार्यालय के सर्वेश कुमार राय ने किया। वहीं, सुश्री श्वेता मिश्रा ने कौशल विकास मिशन की ओर से गीत एवं वक्तव्य के माध्यम से प्रस्तुति दी।

रोजगार मेले के सफल आयोजन में जिला प्रबंधक, कौशल विकास मिशन राजीव सिंह, बालेन्द्र सिंह, तृप्ति सिंह, कौशल विकास मिशन एवं कार्यदेशक, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (रा.औ.प्र.सं.) ऊंचाहार प्रतिमा, अनुदेशक अर्चना मौर्य, आनन्द सिंह यादव, जिला सेवायोजन कार्यालय के जितेन्द्र सिंह कनौजिया, गुलरेज सुंहेल, धीरेन्द्र सिंह, रामेन्द्र कुमार पाण्डेय, अश्वनी कुमार, मो. जमीर, तनीषा श्रीवास्तव, सोनाली सोनकर, विजय कुमार, सुरेश चन्द्र, रामेन्द्र कुमार एवं महेन्द्र कुमार ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

संबंधित ख़बरें

उत्तर प्रदेश

रायबरेली में जनगणना-2027 को लेकर निकली 500 बाइकों की जागरूकता रैली, डीएम ने दिखाई हरी झंडी

16 November 2026

स्वगणना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कलेक्ट्रेट से निकली रैली सीडीओ अंजुलता ने अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रतिभागियों…

उत्तर प्रदेश

रायबरेली में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण की तैयारी तेज, डीएम ने BLO और सुपरवाइजरों को दिया प्रशिक्षण

16 November 2026

छह विधानसभा क्षेत्रों के बीएलओ को तीन पालियों में दी गई ट्रेनिंग ECINET और BLO ऐप के इस्तेमाल के साथ…

उत्तर प्रदेश

रायबरेली में राज्य स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में आगरा छात्रावास बना विजेता, आगरा मंडल उपविजेता

16 November 2026

फाइनल में आगरा छात्रावास ने आगरा मंडल को 43-27 से हराया; 17 टीमों की 248 बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम…