Friday, 13 November 2026 nishpakshdarpan.com
Friday
13 November 2026
ताज़ा खबर
योगी सरकार ने त्योहारों पर निर्बाध स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कसी कमर, मेडिकल कॉलेज और अस्पताल अलर्ट मोड मेंसीएम योगी ने शिवराज सिंह चौहान की मां को दी श्रद्धांजलियोगी की ‘भैंस चराने’ वाली टिप्पणी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- गोपालकों का अपमान भगवान श्रीकृष्ण का अपमानडीएम की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्नरायबरेली में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने पर जोर, सरकारी और निजी अस्पतालों को एबीडीएम से जोड़ने की पहलपाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क की जल सारथी ऐप पर दें सूचना, होगी पुनर्स्थापनाडलमऊ में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, गंगा घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देशरायबरेली के अकोहरिया गांव में 19 वर्षीय युवती का कमरे में फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिसयोगी सरकार ने त्योहारों पर निर्बाध स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कसी कमर, मेडिकल कॉलेज और अस्पताल अलर्ट मोड मेंसीएम योगी ने शिवराज सिंह चौहान की मां को दी श्रद्धांजलियोगी की ‘भैंस चराने’ वाली टिप्पणी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- गोपालकों का अपमान भगवान श्रीकृष्ण का अपमानडीएम की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्नरायबरेली में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने पर जोर, सरकारी और निजी अस्पतालों को एबीडीएम से जोड़ने की पहलपाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क की जल सारथी ऐप पर दें सूचना, होगी पुनर्स्थापनाडलमऊ में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, गंगा घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देशरायबरेली के अकोहरिया गांव में 19 वर्षीय युवती का कमरे में फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
उत्तर प्रदेश

रायबरेली में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने पर जोर, सरकारी और निजी अस्पतालों को एबीडीएम से जोड़ने की पहल

दिनांक: Friday, 13 November 2026 | समय: 02:15 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश
रायबरेली में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने पर जोर, सरकारी और निजी अस्पतालों को एबीडीएम से जोड़ने की पहल

आयुष्मान भारत योजना की आठवीं वर्षगांठ और डिजिटल मिशन के पांच वर्ष पूरे होने पर जिला स्तरीय सम्मेलन

आभा आईडी और डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड के फायदे बताए, स्वास्थ्यकर्मी व संस्थान सम्मानित

रायबरेली। आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की आठवीं वर्षगांठ और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के पांच वर्ष पूरे होने के अवसर पर शुक्रवार को एक होटल में जनपद स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में दोनों योजनाओं की उपलब्धियों, अनुभवों और भविष्य की दिशा पर चर्चा हुई।

इस दौरान डिजिटल स्वास्थ्य इकोसिस्टम को मजबूत बनाने तथा सरकारी और निजी स्वास्थ्य सेवाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता ने कहा कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन का उद्देश्य देश में ऐसा डिजिटल स्वास्थ्य इकोसिस्टम तैयार करना है, जिसमें मरीजों और स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सके।

डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं स्वास्थ्य व्यवस्था को अधिक सुलभ और पारदर्शी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने मिशन को सफल बनाने के लिए सभी स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं की सक्रिय भागीदारी को जरूरी बताया।

इस अवसर पर कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज शुक्ला ने कहा कि आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) के माध्यम से व्यक्ति अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड को डिजिटल रूप में सुरक्षित रख सकता है और आवश्यकता पड़ने पर स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के साथ साझा कर सकता है। इससे मरीजों को बार-बार अपनी जांच रिपोर्ट और उपचार संबंधी जानकारी साथ लेकर जाने की जरूरत कम होगी तथा इलाज की प्रक्रिया अधिक सुगम बन सकेगी।

सरकारी और निजी स्वास्थ्य संस्थानों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने पर जोर

सम्मेलन में आभा आईडी के महत्व के साथ सरकारी और निजी अस्पतालों, क्लीनिकों तथा अन्य स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत पंजीकरण कराने और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। प्रतिभागियों को स्वास्थ्य रिकॉर्ड के सुरक्षित आदान-प्रदान और डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को अपनाने के संबंध में भी जानकारी दी गई।

स्वास्थ्यकर्मियों और अस्पतालों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान के लिए आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम, चिकित्सकों और स्वास्थ्य संस्थानों से जुड़े प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में शामिल रहे-

  • सुनीता पटेल – आशा कार्यकर्ता
  • कल्पना पांडेय – आशा कार्यकर्ता
  • शेख संजीदा बानो – एएनएम
  • आकांक्षा साहू – एएनएम
  • डॉ. श्रृगल राज – जगतपुर
  • डॉ. निर्मला साहू – जिला महिला अस्पताल
  • डॉ. एल.पी. सोनकर – जगतपुर
  • डॉ. अतुल पांडेय – सीएचसी ऊंचाहार
  • डॉ. ज्ञान प्रताप सिंह सिसोदिया – सीएचसी दीनशाह गौरा
  • डॉ. रश्मि यादव – पीएचसी सेहंगो, सीएचसी बछरावां
  • सिटी नर्सिंग होम – निजी अस्पताल

सम्मेलन में नोडल अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी डी.एस. अस्थाना, सभी अपर एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अधीक्षक तथा निजी अस्पतालों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

संबंधित ख़बरें

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने त्योहारों पर निर्बाध स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कसी कमर, मेडिकल कॉलेज और अस्पताल अलर्ट मोड में

13 November 2026

छठ पूजा एवं आगामी त्योहारों के मद्देनजर चिकित्सा सुविधाओं, आपातकालीन सेवाओं, मानव संसाधन और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने के…

उत्तर प्रदेश

डीएम की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

13 November 2026

जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने के दिए गए निर्देश रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में…

उत्तर प्रदेश

पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क की जल सारथी ऐप पर दें सूचना, होगी पुनर्स्थापना

13 November 2026

सड़क की क्षतिग्रस्त स्थिति की फोटो-वीडियो अपलोड कर ग्रामीण दर्ज करा सकेंगे शिकायत पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़कों की मरम्मत…