बृजमनगंज में सड़क हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

[post-views]

बृजमनगंज, महराजगंज। शनिवार की सुबह बृजमनगंज क्षेत्र में एक सड़क हादसे ने लोगों को दहला दिया, जब धानी रोड पर एक तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर नौ निवासी ब्रह्मा वर्मा अपनी बाइक से धानी की ओर जा रहे थे। बंगला चौराहा से पहले उनकी बाइक को तेज रफ्तार बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना राहगीरों ने एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल ब्रह्मा वर्मा को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बृजमनगंज ले जाया गया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts