Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

रायबरेली में डीएम-एसपी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न, एंबुलेंस पेट्रोलिंग और प्रवर्तन पर जोर

दिनांक: Thursday, 30 October 2025 | समय: 09:39 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

सुरक्षित व सुगम यातायात के लिए दिए गए दिशा-निर्देश, राजमार्गों पर एंबुलेंस पेट्रोलिंग को और प्रभावी बनाने के निर्देश

रायबरेली। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सड़क सुरक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

बैठक का मुख्य एजेंडा राजमार्गों पर अवैध कटों को बंद कराने, पार्किंग व्यवस्था सुधारने, नेशनल हाईवे को मॉडल सेफ रोड के रूप में विकसित करने, ब्लैक स्पॉट्स के निवारण, अतिक्रमण हटाने तथा प्रवर्तन कार्रवाई को प्रभावी बनाने पर केंद्रित रहा।

बैठक में हाईवे किनारे संचालित विद्यालयों के पास स्थित अवैध कटों को लेकर विशेष चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने बीएसए और डीआईओएस को निर्देशित किया कि स्कूलों में सुरक्षा गार्ड की तैनाती सुनिश्चित कराई जाए तथा पुराने वाहनों की फिटनेस नियमित रूप से जांची जाए। पुलिस अधीक्षक ने मानकविहीन और पुराने वाहनों को सीज करने तथा रॉन्ग साइड चलने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजमार्गों पर एंबुलेंस पेट्रोलिंग व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाए।

डीएम ने निर्देश दिए कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं और हिट एंड रन मामलों में परिवहन विभाग कराधान अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई सुनिश्चित करे।

बैठक में एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ, पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता महिपाल सिंह, डीआईओएस संजीव सिंह, एआरटीओ अरविंद यादव, ईओ नगर पालिका स्वर्ण सिंह, एसीएमओ डॉ. अरविंद, बीएसए राहुल सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *