Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
छत्तीसगढ़

चिरमिरी तहसील में भ्रष्टाचार की जड़ें गहरी, स्थानांतरण के बाद भी बाबू जमे-अधिवक्ता और जनता परेशान

दिनांक: Tuesday, 04 November 2025 | समय: 10:39 PM | लेखक: | श्रेणी: छत्तीसगढ़

आर स्टीफन

चिरमिरी (छत्तीसगढ़)। एमसीबी जिले के चिरमिरी न्यायालय तहसीलदार एवं कार्यपालक दंडाधिकारी कार्यालय में तैनात एक बाबू के कारनामों से अधिवक्ता और आम जनता दोनों परेशान हैं। आरोप है कि यह बाबू पिछले कई वर्षों से इसी कार्यालय में जमे हुए हैं और छोटे-छोटे कामों के लिए भी लोगों से पैसे की मांग करता है।

चिरमिरी न्यायालय के कई अधिवक्ताओं ने मीडिया के माध्यम से बताया कि उक्त बाबू बिना पैसे काम नहीं करता, जो लोग पैसा नहीं देते उनके काम को महीनों तक लंबित रखता है। इससे न्यायालय से जुड़े अधिवक्ताओं और आम जनता को भारी असुविधा हो रही है।

स्थानांतरण के बाद भी यथावत पदस्थ

सूत्रों के अनुसार, उक्त बाबू का विभागीय पदोन्नति और स्थानांतरण दोनों हो चुके हैं। उनका वेतन अब किसी अन्य कार्यालय से निकल रहा है, लेकिन फिर भी वे चिरमिरी तहसील में ही कार्यरत हैं। सवाल यह उठता है कि स्थानांतरण के बाद भी यह बाबू यथावत क्यों बना हुआ है? क्या जिला प्रशासन की कोई ‘कृपा दृष्टि’ इस पर बनी हुई है?

एसडीएम ने कही चौंकाने वाली बात

जब इस मामले पर चिरमिरी के एसडीएम विजेंद्र कुमार सारथी से अधिवक्ताओं की शिकायत के संबंध में जानकारी ली गई, तो उन्होंने मीडिया को बाइट देने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि “यह छोटी-मोटी बातें हैं, होती रहती हैं। मेरे पास एक ही बाबू है, अगर उसे हटा दूं तो सारा काम ठप हो जाएगा। और कोई गारंटी है कि दूसरा बाबू सही काम करेगा?” एसडीएम का यह बयान लोगों के बीच और भी चर्चा का विषय बन गया है।

भ्रष्टाचार को मिला संरक्षण

जानकारी के अनुसार, यह बाबू छुट्टी के दिनों में भी “जमानत कराने” का काम करता है। सूत्रों का कहना है कि विभागीय अधिकारी भी इसके संरक्षण में हैं, जिसके चलते छोटे कर्मचारी भी खुलेआम भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं।

पत्रकार व मानवाधिकार संगठन सक्रिय

इस पूरे प्रकरण को लेकर निष्पक्ष भारतीय पत्रकार संगठन और भारतीय मानवाधिकार महासंघ ने मामले को उच्च अधिकारियों और संबंधित विभागीय मंत्री तक पहुंचाने की घोषणा की है। संगठनों ने कहा है कि वे इस भ्रष्टाचार के खिलाफ पारदर्शी जांच और उचित कार्रवाई की मांग करेंगे।

संबंधित ख़बरें

छत्तीसगढ़

चिरमिरी को ₹602 करोड़ की नई रेल परियोजना की सौगात, पाराडोल–नागपुर रोड ब्रॉडगेज लाइन के लिए टेंडर जारी

02 August 2026

आर स्टीफ़न ( स्टेट हेड) एमसीबी। छत्तीसगढ़ के चिरमिरी क्षेत्र को जल्द ही बेहतर रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात मिलने…

छत्तीसगढ़

विश्व आदिवासी दिवस पर चिरमिरी में होगा भव्य आयोजन, मूल वंश समाज कल्याण संघ ने कार्यक्रमों की दी जानकारी

26 July 2026

आर. स्टीफन (स्टेट हेड) चिरमिरी (एमसीबी)। छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले के चिरमिरी में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मूल…

छत्तीसगढ़

कारगिल विजय दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल चिरमिरी में शहीदों को श्रद्धांजलि, स्टूडेंट काउंसिल का हुआ शपथ ग्रहण

26 July 2026

देशभक्ति कार्यक्रमों से गूंजा विद्यालय परिसर, मुख्य अतिथि विजय सिंह ने विद्यार्थियों को अनुशासन और सोशल मीडिया के संतुलित उपयोग…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *