Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

बृजमनगंज के बेला गांव निवासी सचिन कुमार का CISF में चयन

दिनांक: Saturday, 17 January 2026 | समय: 02:15 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, महराजगंज

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज, महराजगंज। बृजमनगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेला निवासी सचिन कुमार चौरसिया का केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में चयन हुआ है। साधारण किसान परिवार से आने वाले सचिन ने सीमित संसाधनों के बीच निरंतर अध्ययन और शारीरिक तैयारी के माध्यम से यह उपलब्धि प्राप्त की है।

परिजनों के अनुसार सचिन शुरू से ही लक्ष्य के प्रति अनुशासित रहे और चयन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में निरंतर प्रयास करते रहे। चयन की सूचना मिलने के बाद उनके आवास पर ग्रामीणों और परिचितों का आना-जाना शुरू हो गया। परिवारजनों ने इसे मेहनत और निरंतर अभ्यास का परिणाम बताया।

सचिन के पिता बिकन चौरसिया, माता नीति देवी और भाई प्रवेश चौरसिया ने कहा कि यह सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी मार्गदर्शक साबित होगी। वहीं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सहित अन्य ग्रामीणों ने सचिन को बधाई देते हुए उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

ग्रामीणों का कहना है कि इस चयन से क्षेत्र के युवाओं में केंद्रीय सेवाओं के प्रति रुचि बढ़ेगी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर जागरूकता भी बढ़ेगी।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *