सदर विधायक अदिति सिंह ने सोनिया नगर में सुनीं जनसमस्याएं, 4 इंटरलॉकिंग मार्गों का किया लोकार्पण

रायबरेली। सदर विधायक अदिति सिंह ने शनिवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के सोनिया नगर मोहल्ले में आयोजित बैठक में पहुंचकर क्षेत्रवासियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

बैठक के बाद विधायक अदिति सिंह ने अपनी विधायक निधि से निर्मित चार इंटरलॉकिंग मार्गों का लोकार्पण किया। इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन सुगम होने के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों को काफी राहत मिलेगी।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार की विकासपरक नीतियों के तहत क्षेत्र के हर हिस्से को आधुनिक बुनियादी सुविधाओं से जोड़ना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे और किसी भी समस्या को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *