रायबरेली में सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, फील्ड स्टाफ को दी गई सेफ्टी जागरूकता

रायबरेली। जनपद में एक महत्वपूर्ण सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न स्तर के अधिकारियों और फील्ड स्टाफ ने भाग लेकर सुरक्षित कार्य प्रणाली को लेकर जागरूकता प्राप्त की।

इस कार्यक्रम में पीएम, एपीएम, डीआई तथा वेंडर सुपरवाइजरों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। इसके साथ ही डीआईकॉम टीम के जेई और एसडीओ भी प्रशिक्षण में शामिल हुए और उन्होंने फील्ड स्टाफ को सुरक्षित कार्य करने के तरीकों और सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक किया।

प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को कार्य के दौरान अपनाई जाने वाली सुरक्षा सावधानियों, जोखिमों से बचाव और सुरक्षित वातावरण में कार्य करने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसका उद्देश्य फील्ड में काम कर रहे कर्मचारियों को दुर्घटनाओं से बचाना और कार्यस्थल पर सुरक्षा संस्कृति को मजबूत करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान चार डीआई (डिवीजनल इंचार्ज) को उनके उत्कृष्ट सुरक्षा प्रदर्शन के लिए चयनित किया गया और उन्हें सुरक्षा शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने सुरक्षा मानकों का पालन करने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रोजेक्ट मैनेजर श्री लाल बाबू यादव और सुरक्षा अधिकारी श्री सद्दाम हुसैन की विशेष भूमिका रही। उनके उत्कृष्ट सहयोग और बेहतर व्यवस्थाओं के लिए आयोजकों द्वारा उनका आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *