रायबरेली में 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय अखंडता दिवस के रूप में मनाई जाएगी सरदार पटेल की जयंती

- विकास भवन में आयोजित होगी विचार गोष्ठी, लौह पुरुष के जीवन और राष्ट्र की एकता-अखंडता में योगदान पर होगी चर्चा
रायबरेली। जनपद में 31 अक्टूबर 2026 को भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती गरिमामयी, भव्य एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में राष्ट्रीय अखंडता दिवस के रूप में मनाई जाएगी।
इस अवसर पर विकास भवन में विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसमें सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, व्यक्तित्व तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने में उनके योगदान पर विचार-विमर्श किया जाएगा।