Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने सरैया में मेधावी छात्रों को लैपटॉप-साइकिल देकर किया सम्मानित, कीं विकास की बड़ी घोषणाएँ

दिनांक: Tuesday, 04 November 2025 | समय: 11:31 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, लखनऊ

सरोजनीनगर से निकला ‘विकास का व्यावहारिक दर्शन’- शिक्षा, सेवा और संवेदना का संगम

गाँवों तक पहुँची डिजिटल शिक्षा की रोशनी, सरोजनीनगर बना परिवर्तन का प्रतीक

शकील अहमद

लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मंगलवार को ग्राम पंचायत सरैया में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन एवं मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह में शामिल होकर गाँव के विकास और शिक्षा को लेकर नई दिशा दी। इस कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक प्रमुख सुनील रावत एवं संरक्षक राजेश सिंह चौहान द्वारा किया गया था।

मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला सम्मान

इस अवसर पर विधायक डॉ. सिंह ने क्षेत्र के 6 मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप और 10 बेटियों को साइकिल प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि “मेधावी बच्चों को सम्मानित करना गर्व की बात है, क्योंकि यही बच्चे सरोजनीनगर और देश का भविष्य हैं।” उन्होंने बताया कि अब तक सरोजनीनगर क्षेत्र में 1500 से अधिक मेधावी छात्रों को लैपटॉप और साइकिल दी जा चुकी हैं।

विकास की घोषणाएँ और योजनाएँ

विधायक ने ग्राम पंचायत सरैया में विकास को गति देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं

शिव मंदिर सौंदर्यीकरण हेतु ₹50,000 की सहायता राशि।

गाँव में 20 सोलर लाइट लगाने की घोषणा।

रामरथ श्रवण यात्रा के तहत अयोध्या दर्शन के लिए तीन बसें भेजने की घोषणा।

उन्होंने कहा कि अब तक सरोजनीनगर में 350 हैंडपंप, 1500 सोलर लाइटें स्थापित की जा चुकी हैं और मुख्यमंत्री राहत कोष से 1200 से अधिक जरूरतमंदों को ₹22 करोड़ की सहायता दी गई है।

डिजिटल शिक्षा और रोजगार की नई दिशा

विधायक ने बताया कि क्षेत्र के 60 से अधिक विद्यालयों में कंप्यूटर सेंटर और स्मार्ट पैनल स्थापित किए गए हैं। “लक्ष्य यह है कि अब नौकरियाँ बच्चों को ढूंढते हुए गाँवों तक आएँ, न कि बच्चे शहरों की ओर पलायन करें।” उन्होंने कहा कि सरोजनीनगर में लतीफनगर में बेटियों के लिए डिग्री कॉलेज, नीवां में आईटीआई, लखनऊ विश्वविद्यालय का कृषि कैंपस और विदेशी भाषा विश्वविद्यालय की स्थापना से शिक्षा का नया युग शुरू हुआ है।

सेवा और संवेदना के साथ समाज उत्थान

डॉ. सिंह ने बताया कि “तारा शक्ति रसोई” के माध्यम से प्रतिदिन 4000 लोगों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाता है, जबकि बाल सेवा योजना के अंतर्गत जरूरतमंद परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर सहायता दी जा रही है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व ब्लॉक प्रमुख राम विलास रावत, प्रधान दीनानाथ रावत, पूर्व प्रधान पवन सिंह, सोनू माली, सर्वेश रावत, गौरव माली, हरीश चन्द्र गौतम, राजेन्द्र यादव, मेडीलाल, आशीष रावत, राहुल रावत, दीपक रावत, संतोष रावत, विकास कुमार वर्मा सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *