Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हरियावां में ‘मिशन शक्ति’ के तहत छात्राओं को दी गई सुरक्षा और कानूनी जानकारी

दिनांक: Wednesday, 08 October 2025 | समय: 12:01 AM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

रायबरेली। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, हरियावां में प्रधानाचार्या श्रीमती वंतिका की अध्यक्षता में ‘मिशन शक्ति’ अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

कार्यक्रम में थाना मील एरिया रायबरेली से थानाध्यक्ष पंकज कुमार (SHO) एवं नीलम ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और कानूनों की जानकारी दी। उन्होंने महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112, 1930, 1076, 1098 सहित आपातकालीन सेवाओं की भूमिका और उपयोग के बारे में विस्तार से बताया।

अधिकारियों ने छात्राओं को घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न, साइबर अपराध, और आत्मरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया तथा बताया कि किसी भी प्रकार की विपरीत परिस्थिति में वे निडर होकर इन सेवाओं की मदद ले सकती हैं। विद्यालय की नोडल प्रभारी रिंकी के साथ मोनिका, श्वेता और अन्य शिक्षिकाओं ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की।

प्रधानाचार्या श्रीमती वंतिका ने अपने संबोधन में कहा कि “मिशन शक्ति का उद्देश्य केवल सुरक्षा ही नहीं, बल्कि छात्राओं में आत्मविश्वास, जागरूकता और आत्मनिर्भरता की भावना को भी सशक्त बनाना है।” कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया और नारी सशक्तिकरण से जुड़ी प्रतिज्ञा भी ली।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *