Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

स्वार कोतवाली में व्यापारियों के साथ गोष्ठी, कोतवाल संजीव कुमार ने सुनी समस्याएं और दिए सुरक्षा सुझाव

दिनांक: Saturday, 11 April 2026 | समय: 09:17 AM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश

सलमान खान

स्वार, रामपुर। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना के निर्देश पर स्वार कोतवाली परिसर में नगर के व्यापारियों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता कोतवाल संजीव कुमार ने की, जिसमें व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

गोष्ठी के दौरान कोतवाल संजीव कुमार ने व्यापारियों से सीधे संवाद कर उनकी सुरक्षा और व्यापार से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन व्यापारियों की हर समस्या के समाधान के लिए तत्पर है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

बैठक में कोतवाल ने व्यापारियों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। उन्होंने सभी व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों की तुरंत सूचना पुलिस को देने तथा लेन-देन के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की।

इसके साथ ही उन्होंने रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने और पुलिस-व्यापारी समन्वय को मजबूत करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि आपसी सहयोग से ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।

कोतवाल संजीव कुमार ने स्पष्ट किया कि स्वार क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है और व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने व्यापारियों से भी सहयोग की अपेक्षा जताई, ताकि क्षेत्र में सुरक्षित और व्यवस्थित माहौल बना रहे।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *