बाजपुर में BJP को झटका! पदाधिकारियों ने कांग्रेस जॉइन कर बदला सियासी समीकरण
सलमान खान
बाजपुर (ऊधम सिंह नगर)। बाजपुर क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ी में सोमवार को एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला, जहां भाजपा से जुड़े कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।
कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्र के सम्मानित व्यक्ति हरजिंदर सिंह के आवास पर किया गया, जिसमें महुआखेड़ा एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान भाजपा के सक्रिय पदाधिकारियों ने कांग्रेस की विचारधारा में विश्वास जताते हुए पार्टी जॉइन की।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में परमजीत कौर (वर्तमान मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा महुआखेड़ा), आशा चौहान (पूर्व मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा भाजपा महुआखेड़ा), प्रीतपाल बख्शी (शक्ति केंद्र प्रभारी, भाजपा) और गुरजीत सिंह (बूथ अध्यक्ष, बरखेड़ा राजपूत, भाजपा) प्रमुख रूप से शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि उनके जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। साथ ही क्षेत्र के विकास कार्यों को और गति मिलने की बात भी कही गई।
इस मौके पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने इस राजनीतिक बदलाव को महत्वपूर्ण बताया।
