Friday, 13 November 2026 nishpakshdarpan.com
Friday
13 November 2026
ताज़ा खबर
योगी सरकार ने त्योहारों पर निर्बाध स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कसी कमर, मेडिकल कॉलेज और अस्पताल अलर्ट मोड मेंसीएम योगी ने शिवराज सिंह चौहान की मां को दी श्रद्धांजलियोगी की ‘भैंस चराने’ वाली टिप्पणी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- गोपालकों का अपमान भगवान श्रीकृष्ण का अपमानडीएम की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्नरायबरेली में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने पर जोर, सरकारी और निजी अस्पतालों को एबीडीएम से जोड़ने की पहलपाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क की जल सारथी ऐप पर दें सूचना, होगी पुनर्स्थापनाडलमऊ में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, गंगा घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देशरायबरेली के अकोहरिया गांव में 19 वर्षीय युवती का कमरे में फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिसयोगी सरकार ने त्योहारों पर निर्बाध स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कसी कमर, मेडिकल कॉलेज और अस्पताल अलर्ट मोड मेंसीएम योगी ने शिवराज सिंह चौहान की मां को दी श्रद्धांजलियोगी की ‘भैंस चराने’ वाली टिप्पणी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- गोपालकों का अपमान भगवान श्रीकृष्ण का अपमानडीएम की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्नरायबरेली में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने पर जोर, सरकारी और निजी अस्पतालों को एबीडीएम से जोड़ने की पहलपाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क की जल सारथी ऐप पर दें सूचना, होगी पुनर्स्थापनाडलमऊ में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, गंगा घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देशरायबरेली के अकोहरिया गांव में 19 वर्षीय युवती का कमरे में फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
प्रमुख समाचार

सीएम योगी ने शिवराज सिंह चौहान की मां को दी श्रद्धांजलि

दिनांक: Friday, 13 November 2026 | समय: 04:48 PM | लेखक: | श्रेणी: प्रमुख समाचार
सीएम योगी ने शिवराज सिंह चौहान की मां को दी श्रद्धांजलि

केंद्रीय मंत्री की मां काशी बाई का 30 अक्टूबर को हो गया था निधन

भोपाल। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को मध्य प्रदेश पहुंचे। उन्होंने यहां केंद्रीय कृषि मंत्री व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि दी। शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का गत 30 अक्टूबर को निधन हो गया था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की दिवंगत माताजी के त्रयोदशी संस्कार एवं शांति भोज में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री ने स्मृतिशेष काशी बाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाते हुए प्रभु श्री राम से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिवार को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस दौरान कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, पूर्व मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह आदि ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

संबंधित ख़बरें