स्वच्छ भारत मिशन: नगर पंचायत बृजमनगंज में कर्मचारियों को दी गई स्वच्छता और कूड़ा निस्तारण की विशेष प्रशिक्षण जानकारी

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज, महाराजगंज। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज कार्यालय परिसर में स्वच्छता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान डीपीएम चंद्र प्रकाश गौतम ने नगर पंचायत के कर्मचारियों को स्वच्छता के महत्व और उनकी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया।

उन्होंने कहा कि कूड़ा-कचरा के समुचित निस्तारण और स्वच्छता संबंधी जानकारी आमजन तक पहुंचाने से पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सकता है और आने वाली पीढ़ी को गंभीर बीमारियों से बचाया जा सकता है। उन्होंने कर्मचारियों से अपील की कि वे स्वच्छता को अपने कार्यों की प्राथमिकता बनाएं।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल और अधिशासी अधिकारी सुरभि मिश्रा ने भी कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल वातावरण को स्वच्छ रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जनस्वास्थ्य से भी सीधे तौर पर जुड़ी हुई है। स्वच्छ वातावरण से बीमारियों की रोकथाम संभव है।

अभियान के दौरान कर्मचारियों को स्वच्छता से जुड़े व्यावहारिक सुझाव भी दिए गए तथा उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में स्वच्छता को अपनाने और आम नागरिकों को इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया। अभियान का उद्देश्य नगर पंचायत बृजमनगंज को स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर बनाना बताया गया।

कार्यक्रम में रमेश चौधरी, आदित्य राय, राकेश, जितेंद्र, कासिम, सुरेन्द्र, विजय पांडे, मधु चौरसिया, राजकुमार चौरसिया, सोनू पांडे, पिंटू, अखिलेश्वर, ताहिर, राहुल यादव और अमरनाथ मौर्या सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts