Tuesday, 20 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Tuesday
20 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

राज्यस्तरीय फुटबॉल में स्टार इलेवन महराजगंज की जीत, केजीएन फुलमनहा को 1-0 से हराया

दिनांक: Saturday, 24 January 2026 | समय: 09:56 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, महराजगंज

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज, महराजगंज। रमानाथ उमाशंकर इंटर कॉलेज, फुलमनहा के खेल मैदान में आयोजित स्वर्गीय धनेश कुमार श्रीवास्तव राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के तहत शनिवार को स्टार इलेवन स्पोर्टिंग क्लब महराजगंज और केजीएन स्पोर्टिंग क्लब फुलमनहा के बीच मुकाबला खेला गया।

कड़े संघर्ष वाले इस मैच में स्टार इलेवन स्पोर्टिंग क्लब महराजगंज ने 1-0 से जीत दर्ज की। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। पहले हाफ में महराजगंज की टीम ने आक्रामक रुख अपनाते हुए फुलमनहा पर दबाव बनाए रखा, हालांकि दोनों टीमें गोल करने में सफल नहीं हो सकीं और मध्यांतर तक स्कोर 0-0 रहा।

दूसरे हाफ में खेल की गति तेज हो गई। दूसरे हाफ के 15वें मिनट में महराजगंज के खिलाड़ी अभय ने शानदार गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। यह गोल मैच का निर्णायक क्षण साबित हुआ और अंत तक स्कोर 1-0 बना रहा।

मैच में मुख्य रेफरी की भूमिका रहमतुल्ला ने निभाई, जबकि सहायक रेफरी मोहम्मद अयूब और इकबाल अहमद रहे। प्रतियोगिता का संचालन शहबान अली द्वारा किया गया।

मैच देखने के लिए मैदान में बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। इस अवसर पर पूर्व प्रधान अमित पासवान, समाजसेवी लक्की, हजरत अली, डॉ. चंद्रा, कुलदीप यादव, अभय पासवान, महेंद्र प्रसाद, सोनू यादव सहित अनेक खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *