Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
रायबरेली

अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा 6-9 में प्रवेश शुरू, करें आवेदन

दिनांक: Saturday, 31 January 2026 | समय: 08:28 PM | लेखक: | श्रेणी: रायबरेली

रायबरेली। अपर जिलाधिकारी (वि0रा0)/नोडल अधिकारी अमृता सिंह ने अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा रायबरेली की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने उपस्थित जिला प्रोबेशन अधिकारी, प्रधानाचार्य माध्यमिक शिक्षा को निर्देश दिये कि अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा- 06 व 09 में पात्र बच्चों का अधिक से अधिक आवेदन कराना सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा, जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा, प्रधानाचार्य माध्यमिक शिक्षा, सहायक श्रमायुक्त आर०एल० स्वर्णकार व श्रम प्रवर्तन अधिकारी उपस्थित रहे।

सहायक श्रमायुक्त आर०एल० स्वर्णकार द्वारा अवगत कराया गया कि उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित अटल आवासीय विद्यालय लखनऊ, ग्राम सिठौली कलां, तहसील मोहनलालगंज, जनपद लखनऊ में लखनऊ मण्डल के जनपद लखनऊ, लखीमपुर खीरी, रायबरेली, सीतापुर, उन्नाव, हरदोई के उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों तथा कोविड-19 की महामारी के दौरान कोरोना से निराश्रित हुए बच्चों, महिला कल्याण विभाग, लखनऊ से प्राप्त सूची के आधार पर एवं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के अन्तर्गत पात्र बच्चों हेतु शैक्षिक सत्र 2026-27 में कक्षा 06 में कुल 160 सीटें (80 बालक एवं 80 बालिकायें) इसी प्रकार कक्षा-9 में कुल 60 सीट (30 बालक एवं 30 बालिकायें) पर प्रवेश हेतु ऑफलाइन/ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किये जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र किसी भी सामान्य कार्य दिवस में प्रातः 10ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक निःशुल्क कार्यालय सहायक श्रमायुक्त, निकट मनिका सिनेमा, गाँधीनगर, रायबरेली/जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय/बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय/जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालयों से प्राप्त किये जा सकते है। पूर्ण भरे हुए आवेदन पत्र समस्त वांछित अभिलेखों एवं तीन अतिरिक्त फोटो के साथ 15 फरवरी 2026 की सायं 05ः00 बजे तक जमा कराये जा सकते है।

उन्होंने बताया है कि सभी आधुनिक सुविधाओं युक्त सह शैक्षिक आवासीय विद्यालय है। बालक/बालिकाओं के लिए पृथक-पृथक छात्रावास है। निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, भोजन व छात्रावास की व्यवस्था है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिये खेल एवं अन्य गतिविधियां है।

सहायक श्रमायुक्त ने पात्रता के बारे में बताया है कि अद्यतन नवीनीकृत निर्माण श्रमिक जो 30 नवम्बर 2025 को कम से कम तीन वर्ष बोर्ड की सदस्यता अवधि पूर्ण कर चुका हों। कोविड-19 से अनाथ हुए बच्चे जिनका महिला एवं बाल कल्याण विभाग में पंजीयन हो अथवा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) हेतु पात्र बच्चे। कक्षा-6 में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की जन्म तिथि 01 मई 2014 से पहले तथा 31 जुलाई 2016 के बाद की नहीं होनी चाहिए।

कक्षा-9 के प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की जन्मतिथि 01 मई 2011 से पहले तथा 31 जुलाई 2013 के बाद की नहीं होनी चाहिए। कक्षा 06 एवं 09 में प्रवेश हेतु अभ्यर्थी कक्षा 05 तथा 08 में अध्ययनरत हो अथवा कक्षा-05 तथा 08 उत्तीर्ण होना चाहिए। प्रति परिवार के अधिकतम 02 बच्चे ही पात्र होंगें। सभी वर्गों के लिये आरक्षण नियमानुसार देय होगा। ‘‘दिव्यांग बच्चों (अर्थात् शारीरिक विकलांगता, श्रवण बाधित और दृष्टिबाधित)’’ के लिये आरक्षण का प्राविधान है।

उन्होंने आवश्यक अभिलेख के बारे में बताया है कि निर्माण श्रमिक होने की दशा में अद्यतन नवीनीकृत निर्माण श्रमिक कार्ड की प्रति। अनाथ होने की दशा में माता व पिता का मृत्यु प्रमाण-पत्र की प्रति। अभ्यर्थी के जन्म प्रमाण पत्र की प्रति। अभ्यर्थी के आधार कार्ड की प्रति। जाति प्रमाण पत्र की प्रति। आवेदक का पेन नं0। तीन पासपोर्ट साइज के फोटों।

परीक्षा तिथि 08 मार्च 2026 है। प्रवेश परीक्षा लखनऊ राजस्व मण्डल के जनपदों- लखनऊ, लखीमपुर खीरी, रायबरेली, सीतापुर, उन्नाव, हरदोई में करायी जाएगी। प्रवेश परीक्षा का स्थान प्रवेश पत्र के माध्यम से अवगत कराया जायेगा। प्रवेश पत्र प्रवेश परीक्षा दिनांक से एक सप्ताह पूर्व श्रम विभाग के जनपदीय कार्यालय द्वारा अभ्यर्थियों को उपलब्ध करा दिए जायेंगे। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड वेबसाइट देखें। आवेदन पत्र भी आप यहां से डाउनलोड कर सकते है।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

रायबरेली

रायबरेली: छात्राओं और युवतियों से अश्लील हरकत करने का आरोप, ऑपरेशन मजनू टीम ने युवक को किया गिरफ्तार

30 July 2026

खीरों इंटर कॉलेज के सामने छात्राओं से कथित अभद्रता की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को भेजा गया जेल…

रायबरेली

रायबरेली: लहसुन निकालते समय किसान को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

28 July 2026

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के शिवपुर मजरे हरदी गांव में घर के कमरे के अंदर टोकरी से लहसुन निकाल रहे…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *