रायबरेली में स्वास्थ्य सेवाओं की सख्त जांच: महानिदेशक परिवार कल्याण ने सीएचसी व महिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

रायबरेली। महानिदेशक परिवार कल्याण डॉ. पवन कुमार अरुण ने शनिवार को रायबरेली जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बछरावां एवं जिला महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश जारी किए।

निरीक्षण के दौरान महानिदेशक ने सीएचसी बछरावां में हृदय रोगियों को दी जा रही स्टेमी (STEMI) सुविधा की सराहना की। उन्होंने केंद्र में उपलब्ध अन्य स्वास्थ्य सेवाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अधीक्षिका डॉ. अर्पिता श्रीवास्तव से मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली गई तथा पूरे अस्पताल का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया।

इसके उपरांत महानिदेशक द्वारा जिला महिला चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसएनसीयू, लेबर रूम, ओटीटी एवं महिला वार्डों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने भर्ती मरीजों से संवाद कर अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में फीडबैक लिया।

महानिदेशक ने अधीक्षक को निर्देशित किया कि सरकार द्वारा प्रदत्त सभी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मरीजों को अस्पताल परिसर में ही सुनिश्चित कराया जाए तथा बाहरी जांच या दवाएं लिखने की अनुमति किसी भी स्थिति में न दी जाए। साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने, उपकरणों को क्रियाशील रखने एवं साफ-सफाई व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के समय मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवीन चंद्रा, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश यादव, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डी.एस. अस्थाना, डॉ. निर्मला साहू, जिला महिला अस्पताल अधीक्षक डॉ. मृणालनी, अस्पताल मैनेजर डॉ. प्रभात मिश्रा, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश यादव, एआरओ छत्रसाल मिश्र सहित समस्त सीएचसी एवं अस्पताल स्टाफ मौजूद रहा।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts