बृजमनगंज के राम बक्स शांति देवी स्कूल के छात्रों ने जिला स्तर पर लहराया परचम

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज (महराजगंज)। बृजमनगंज नगर पंचायत स्थित राम बक्स शान्ति देवी मॉडर्न चिल्ड्रेन स्कूल के लिए आज का दिन खुशी और गर्व का रहा। देव संस्कृति विश्व विद्यालय द्वारा आयोजित अखिल भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथियों के हाथों पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्र के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. चंद्रशेखर गुप्ता और डॉ. दीपक कुमार जायसवाल उपस्थित रहे। पुरस्कार वितरण के दौरान दोनों चिकित्सकों ने छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिता में भाग लेने और सफलता प्राप्त करने पर बधाई दी।

उन्होंने कहा कि जीवन की बड़ी सफलताओं की शुरुआत अक्सर ऐसी प्रतियोगी परीक्षाओं से ही होती है। यदि विद्यार्थी निरंतर मेहनत करते रहें और प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेते रहें, तो एक दिन वे स्वयं, अपने विद्यालय और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

इस परीक्षा में विद्यालय के छात्र शिवम् सहानी ने पूरे जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि शिवम् पांडेय ने तीसरा स्थान हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। तहसील स्तर पर भी विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। साक्षी राय, आशीष यादव और संध्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

सुधा गुप्ता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि सुधा यादव, पूनम, आयुष कुमार, आदित्य साहनी, अलका गौंड और दिव्या प्रजापति ने तृतीय स्थान हासिल किया।

विद्यालय स्तर पर भी कई विद्यार्थियों ने सराहनीय प्रदर्शन किया। विद्या सोनी, इंद्रजीत यादव, लक्ष्मी वर्मा और आयुष चौरसिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंकित, आदित्य कुमार, सानिया, विवेक यादव, सुमन गुप्ता और आशीष यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं फैजान अख्तर, अजीत विश्वकर्मा, अमित विश्वकर्मा, विपुल पांडेय और सुधा गुप्ता सहित अन्य विद्यार्थियों ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

संस्कृत ज्ञान विद्या पीठ के अधिकारी उमाशंकर यादव, संजय कुमार श्रीवास्तव और कन्हैया लाल यादव भी पुरस्कार वितरण समारोह में उपस्थित रहे।

विद्यालय के प्रधानाचार्य सुबाष चंद यादव एवं उप प्रधानाचार्य दयानंद मिश्र ने मुख्य अतिथियों और अधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से हुई।

प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को भविष्य में और अधिक परिश्रम कर बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के समस्त अध्यापक ओम प्रकाश यादव, सिंधु गुप्ता, संत कुमार राय, अफजल अहमद, पूनम चौरसिया, सुनीता जायसवाल, सबीना, ममता मौर्य, महबूब आलम, शैलेश कुमार, रामकमल मौर्य, आकाश कुमार यादव, दुर्गेश कुमार मौर्य, आकाश कुमार चौरसिया, दुर्गेश कुमार यादव सहित सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन उत्साह और गर्व के वातावरण में हुआ।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts