Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
लखनऊ

सुशांत गोल्फ सिटी: जनता की सजगता से बाइक चोर पकड़ा गया, चोरी की OLA स्कूटी बरामद

दिनांक: Thursday, 04 December 2025 | समय: 11:05 PM | लेखक: | श्रेणी: लखनऊ

शकील अहमद

लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में जनता की सूझबूझ से मोटर साइकिल चोरी करने वाले एक शातिर चोर को पकड़ लिया गया। आरोपित के कब्जे से चोरी की गई स्कूटी (UP32 Q 0852 OLA) बरामद हुई है।

पीड़ित राजन वर्मा पुत्र सियाराम वर्मा, निवासी ग्राम केसरखेड़ा थाना शिवगढ़, जनपद रायबरेली (वर्तमान निवास: ग्राम डिप्टीगंज, नीलमथा, थाना सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ) ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 4 दिसंबर 2025 को उनके घर के बाहर खड़ी स्कूटी को एक व्यक्ति चुरा ले गया। शिकायत दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

इसी बीच वादी को अपने परिचित से सूचना मिली कि एक व्यक्ति उनकी स्कूटी को पैदल घसीटते हुए ले जा रहा है। इस पर राजन वर्मा और उनके सहयोगियों ने तत्परता दिखाते हुए संदिग्ध व्यक्ति को डिप्टीगंज, नीलमथा क्षेत्र में पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपित को हिरासत में लिया। उसकी पहचान सूरज गौतम पुत्र कन्हैयालाल, निवासी भेड़हनखेड़ा, थाना सुशांत गोल्फ सिटी उम्र लगभग 24 वर्ष के रूप में हुई। पूछताछ में उसने चोरी की बात कबूल कर ली।

थाना पुलिस ने बताया कि आरोपित के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है तथा वाहन चोरी से जुड़े उसके आपराधिक इतिहास की जांच भी की जा रही है।

संबंधित ख़बरें

लखनऊ

मिशन शक्ति व बहू-बेटी अभियान के तहत कृष्णानगर पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

02 August 2026

शकील अहमद कृष्णानगर (लखनऊ)। पुलिस उपायुक्त जोन दक्षिणी मो. मुश्ताक के निर्देशन में मिशन शक्ति एवं बहू-बेटी अभियान के अंतर्गत…

लखनऊ

Lucknow News: जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोपी प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार

02 August 2026

शकील अहमद बिजनौर (लखनऊ)। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिजनौर पुलिस…

लखनऊ

हरियाली का संकल्प: केशव नगर केशव कुंज कल्याण समिति ने शांति नगर में किया वृक्षारोपण

02 August 2026

शकील अहमद सरोजनी नगर (लखनऊ)। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केशव नगर केशव कुंज…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *