Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

करवा चौथ पर नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: भाई ने लगाया दहेज हत्या का आरोप, पति बोला- खुद खाया ज़हर

दिनांक: Sunday, 12 October 2025 | समय: 03:09 AM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

रायबरेली। करवा चौथ के दिन जहां एक ओर सुहागिनें अपने पतियों की लंबी उम्र की कामना में व्रत रख रही थीं, वहीं रायबरेली जनपद के खीरों थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई। थाना क्षेत्र के लाल खेड़ा मजरे सकतपुर गांव में नवविवाहिता रीता देवी (25 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई।

ससुराल पक्ष के लोग उसे तत्काल लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान रीता की मौत हो गई।

भाई ने लगाया दहेज हत्या का आरोप, तीन के खिलाफ तहरीर

मृतका के भाई सुशील कुमार पुत्र स्व. रामेश्वर (निवासी – कुमेदान गांव, थाना सरेनी) ने खीरों पुलिस को दी तहरीर में गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बहन रीता की शादी इसी वर्ष 15 अप्रैल 2025 को रोहित कुमार पुत्र श्रीकेशन (निवासी – लाला खेड़ा, सकतपुर) से हुई थी।
शादी के कुछ ही समय बाद से ससुराल पक्ष दो लाख रुपये की अवैध दहेज मांग करने लगे थे।

भाई का आरोप है कि जब परिवार ने रकम देने से इनकार किया, तो पति रोहित कुमार, ससुर श्रीकेशन और जेठानी राजकुमारी पत्नी राधेश्याम उसकी बहन को लगातार मारते-पीटते और अपमानित करते थे।

सुशील ने तहरीर में कहा कि “करवा चौथ के दिन शाम छह बजे तीनों ने मिलकर मेरी बहन को ज़हर देकर मार डाला।” पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतका के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया, और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पति बोला- पत्नी ने खुद खाया ज़हर, फोन कॉल्स की जांच जारी

वहीं मृतका के पति रोहित कुमार ने पुलिस पूछताछ में कहा कि वह मुंबई में निजी नौकरी करता है और करवा चौथ के अवसर पर घर आया था। उसका कहना है कि पत्नी रीता उससे नाराज़ थी और लगातार किसी से मोबाइल पर बात कर रही थी।
जब उसने यह पूछा कि “मैं मुंबई से घर आया हूं, फिर तुम मुझसे बात क्यों नहीं कर रही हो?” तो पत्नी गुस्से में कमरे के अंदर चली गई और दरवाज़ा बंद कर लिया।

थोड़ी देर बाद परिजनों ने देखा कि उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। पुलिस अब मोबाइल फोन कॉल डिटेल्स की जांच कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि विवाहिता फोन पर किससे बात कर रही थी और क्या यही विवाद की वजह बनी।

पुलिस ने कहा हर एंगल से की जा रही जांच

प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि “घटना की तहरीर प्राप्त हुई है। पति, ससुर और जेठानी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच सभी बिंदुओं पर की जा रही है।”

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *