रायबरेली में ‘प्रौद्योगिकीय एवं सुरक्षा’ कार्यक्रम: बालिकाओं को दी गई डिजिटल शिक्षा व सुरक्षा की जानकारी

रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देश पर मिशन शक्ति की उप योजना ‘सामर्थ्य’ के अंतर्गत संचालित संकल्प : हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन द्वारा मंगलवार को ‘प्रौद्योगिकीय एवं सुरक्षा’ विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, गोरा बाजार में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्राएं, विद्यालय स्टाफ और विशेषज्ञ मौजूद रहे।

कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक शेफाली सिंह ने बालिकाओं को डिजिटल शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डिजिटल दुनिया ने नई संभावनाओं के द्वार खोले हैं। सिलाई, कढ़ाई, बुनाई, पेंटिंग, लेखन, डिजिटल मार्केटिंग जैसे कौशल ऑनलाइन माध्यम से सीखकर बच्चे छोटे स्तर पर अपना व्यवसाय भी शुरू कर सकते हैं।

महिला सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण सेवाओं की जानकारी

हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन की जेंडर स्पेशलिस्ट पूजा तिवारी ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़ी सरकारी सेवाओं महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आपातकालीन सेवा 112 एवं 108, साथ ही विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई।

गुड टच–बैड टच व स्वास्थ्य जागरूकता

साइकोलॉजिस्ट रूमा परवीन ने छात्राओं को ‘गुड टच–बैड टच’, मानसिक स्वास्थ्य, स्वच्छता और हाइजीन के बारे में संवेदनशील और उपयोगी सत्र दिया।

कार्यक्रम में करियर काउंसलर आदित्य मिश्रा, महिला थाना की कांस्टेबल मनीषा यादव और किरण, विद्यालय का संपूर्ण स्टाफ, छात्र-छात्राएं और मिशन शक्ति टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को डिजिटल साक्षरता, ऑनलाइन सुरक्षा और महिला सुरक्षा से जुड़ी सेवाओं के प्रति जागरूक करना था, ताकि वे आधुनिक तकनीक का सुरक्षित और सकारात्मक उपयोग कर सकें।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts