बृजमनगंज में निकली शिव-पार्वती की भव्य झांकी, जयकारों से गूंजा पूरा नगर

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज (महराजगंज)। नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड 07 स्टेशन रोड पर चल रहे श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन श्रद्धा और भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कलाकारों द्वारा शिव-पार्वती की भव्य झांकी निकाली गई, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

मंगलवार को सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक मुख्य यजमान शिव प्रसाद जायसवाल एवं राधिका देवी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना की। इसके बाद शाम 6 बजे से देर रात तक कथावाचक एवं यज्ञाचार्य पंडित योगेंद्र कृष्ण शास्त्री ने श्रद्धालुओं को श्रीमद् भगवद गीता का भावपूर्ण श्रवण कराया।

कथा के दौरान ‘जय कृष्ण’ और ‘राधा महारानी’ के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। वहीं राजस्थानी कलाकारों द्वारा प्रस्तुत शिव-पार्वती की जीवंत झांकी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही।

इस अवसर पर हीरा लाल जायसवाल, अमर सिंह, मान सिंह, किशन जायसवाल, अंशु जायसवाल, राजन सिंह जायसवाल, बालमुकुंद जायसवाल, बीरू जायसवाल, विशाल जायसवाल, यस जायसवाल, जय सिंह जायसवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *