लखनऊ में व्यापार मंडल की पदयात्रा से गूंजा राष्ट्रहित का संदेश – “स्वदेशी अपनाओ देश बचाओ”

शकील अहमद

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र स्थित पंडित खेड़ा में बुधवार शाम 5 बजे राष्ट्रीय व्यापार मंडल द्वारा एक भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा का उद्देश्य स्थानीय व्यापारियों को स्वदेशी उत्पाद अपनाने और देश की आर्थिक आत्मनिर्भरता को सशक्त बनाने के लिए जागरूक करना था।

पदयात्रा की शुरुआत काशीराम तिराहे से हुई और यह पंडित खेड़ा बेसिक विद्यालय तक निकाली गई। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में व्यापारी भाइयों और बहनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस पदयात्रा का नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गुप्ता एवं अध्यक्ष महिपाल सिंह यादव ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख पदाधिकारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप यादव, महामंत्री व मीडिया प्रभारी आनंद सेन बौद्ध, उपाध्यक्ष निर्मल कुमार, कोषाध्यक्ष ज्ञान सिंह, संरक्षक कृष्णा तिवारी, मंत्री विनय कुमार, राजकुमार शर्मा, नंद गोपाल यादव, अजय रावत, संगठन मंत्री सोनू विश्वकर्मा, अनिल कुमार पाल, कुलदीप सिंह, मनजीत जी एवं कानूनी सलाहकार विपिन कुमार यादव सहित कई व्यापारी नेता उपस्थित रहे।

पदयात्रा के दौरान “स्वदेशी अपनाओ, देश बचाओ” के नारे गूंजते रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि विदेशी उत्पादों के अंधाधुंध प्रयोग से स्थानीय व्यापार और उद्योग पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। इसलिए हर नागरिक का दायित्व है कि वह स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करे और घरेलू उद्योगों को प्रोत्साहित करे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गुप्ता ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि “आज का व्यापारी केवल मुनाफे के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्रहित में व्यापार करता है। जब हम स्वदेशी को अपनाएंगे, तभी देश आत्मनिर्भर बनेगा।”

कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों ने व्यापारी एकता, स्वदेशी समर्थन और राष्ट्रहित में आर्थिक सशक्तिकरण का संकल्प लिया। पंडित खेड़ा में यह आयोजन व्यापारियों के बीच एक नई चेतना और ऊर्जा का संचार करता दिखाई दिया।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts