लखनऊ में चोरी का खुलासा: सरोजनीनगर पुलिस ने तीन शातिर नकबजन दबोचे

शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने अंतर्जनपदीय गैंग के तीन शातिर नकबजन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए आभूषण भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार 25 नवंबर 2025 को वादिनी पूनम यादव पत्नी कृष्ण प्रताप सिंह, निवासी गंगानगर अमौसी, ने थाना सरोजनीनगर में लिखित तहरीर देकर बताया था कि 22 से 24 नवंबर 2025 के मध्य रात्रि अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर ज्वैलरी चोरी कर ली।

तहरीर के आधार पर थाना सरोजनीनगर में मु0अ0सं0 399/2025 धारा 305(ए)/331(4) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना उपनिरीक्षक उपेन्द्र यादव को सौंपी गई थी।

मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम द्वारा लगातार तलाश, पतारसी और सुरागरसी की जा रही थी। इसी क्रम में 27 जनवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मासूम अली उर्फ इमरान उर्फ चांद बाबू पुत्र स्व. पप्पू उर्फ वसीम निवासी मोअज्जमनगर बेगनटोला थाना सआदतगंज लखनऊ (हाल पता बेगमगंज थाना सण्डीला जनपद हरदोई), रईश उर्फ झिल्ले पुत्र स्व. मो. अली निवासी दरियापुर थाना बाजारखाला लखनऊ तथा कैलाश पुत्र स्व. बाबूलाल निवासी बेगमगंज थाना सण्डीला जनपद हरदोई के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए आभूषण बरामद किए गए हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

सरोजनीनगर थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान अन्य घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। यह गैंग विभिन्न जनपदों में सक्रिय होने की आशंका है। पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है और अन्य संभावित वारदातों की जांच भी की जाएगी।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts