Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
लखनऊ

देश में 16 करोड़ शराब सेवनकर्ता: नशा मुक्त भारत के लिए जन-जागरूकता जरूरी- डॉ. राजेश्वर सिंह

दिनांक: Monday, 26 January 2026 | समय: 09:03 AM | लेखक: | श्रेणी: लखनऊ

लखनऊ। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर का 66वां जन्मदिन रविवार को “नशा मुक्त कौशल दिवस” के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर हरदोई रोड, मलिहाबाद, भतोइया स्थित आरएम लॉन में भव्य जन्मदिन समारोह एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने सहभागिता करते हुए कौशल किशोर को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं और उनके द्वारा वर्षों से संचालित नशा मुक्ति अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता केवल सामाजिक पहल नहीं, बल्कि सशक्त, स्वस्थ और सुरक्षित भारत की नींव है।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि नशे की समस्या देश के सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक ताने-बाने को प्रभावित कर रही है। उन्होंने नशा मुक्ति को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए कहा कि कौशल किशोर द्वारा निरंतर चलाया जा रहा अभियान समाज के लिए प्रेरणादायी उदाहरण है।

नशे से जुड़े चिंताजनक आँकड़े प्रस्तुत

अपने संबोधन में डॉ. सिंह ने नशे से संबंधित आंकड़े प्रस्तुत करते हुए बताया कि भारत में लगभग 16 करोड़ लोग शराब का सेवन करते हैं, जो कुल जनसंख्या का करीब 14.6 प्रतिशत है। इनमें से 5 से 6 करोड़ लोग शराब की लत से ग्रसित हैं।

उन्होंने बताया कि 3.1 करोड़ से अधिक लोग गांजा का सेवन करते हैं, जिनमें से लगभग 72 लाख लोग गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। वहीं, अफीम, हेरोइन और स्मैक जैसे नशीले पदार्थों का सेवन करने वाले करीब 60 लाख लोगों को उपचार की आवश्यकता है। इसके अतिरिक्त, देश में लगभग 1.18 करोड़ लोग नींद की गोलियों और सेडेटिव ड्रग्स के दुरुपयोग के शिकार हैं।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि इन आंकड़ों को देखते हुए नशे के खिलाफ व्यापक सामाजिक आंदोलन खड़ा करना आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर सकारात्मक, रचनात्मक और राष्ट्रनिर्माण से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मलिहाबाद विधायक जय देवी कौशल, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय मौर्या, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण लोधी, विनय प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख निर्मल वर्मा, शिशिर यादव, विकास किशोर, अमरेन्द्र कुमार अंकुर, राम कुमार राही, मंडल अध्यक्ष आशीष द्विवेदी, विनय प्रताप सिंह, सुनील रावत, लवकुश रावत, सोनू माली, वीरेन्द्र प्रताप सिंह, अंजू सिंह, योगेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, कवि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

लखनऊ

मिशन शक्ति व बहू-बेटी अभियान के तहत कृष्णानगर पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

02 August 2026

शकील अहमद कृष्णानगर (लखनऊ)। पुलिस उपायुक्त जोन दक्षिणी मो. मुश्ताक के निर्देशन में मिशन शक्ति एवं बहू-बेटी अभियान के अंतर्गत…

लखनऊ

Lucknow News: जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोपी प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार

02 August 2026

शकील अहमद बिजनौर (लखनऊ)। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिजनौर पुलिस…

लखनऊ

हरियाली का संकल्प: केशव नगर केशव कुंज कल्याण समिति ने शांति नगर में किया वृक्षारोपण

02 August 2026

शकील अहमद सरोजनी नगर (लखनऊ)। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केशव नगर केशव कुंज…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *