खीरों में 48 घंटे से बिजली गुल, नाराज उपभोक्ताओं ने विद्युत उपकेंद्र का किया घेराव

खीरों, रायबरेली। क्षेत्र में पिछले करीब 48 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित रहने से नाराज उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। रविवार देर रात सैकड़ों ग्रामीण खीरों विद्युत उपकेंद्र पहुंच गए और घेराव कर विरोध जताया।

कलुआ खेड़ा उपकेंद्र के अंतर्गत रनापुर, लोदीपुर, मर्दनपुर, धुराई, अनूपपुर, गुंदापुर, सहजनबारी, भूपखेड़ा, दुलारेपुर बाजार, सूरज खेड़ा सहित कई गांवों में बिजली आपूर्ति ठप रही।

वहीं खीरों उपकेंद्र से जुड़े पूरे ढकवा, उन्नत खेड़ा, पूरे गुलाब राय, देवगांव, बरौंडी, रमुवापुर दुबाई, केतनापुर, महिपालपुर, गड़रिया खेड़ा, मिर्जापुर समेत दो दर्जन से अधिक गांव अंधेरे में डूबे रहे। इससे हजारों उपभोक्ता प्रभावित हुए।

ग्रामीणों का आरोप है कि जेई कमल किशोर और विद्युत कर्मियों की लापरवाही के कारण आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। उपभोक्ताओं ने बताया कि वे लगातार अधिकारियों और लाइनमैन को फोन करते रहे, लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं किया।

इससे नाराज होकर बड़ी संख्या में लोग रात करीब साढ़े दस बजे पावर हाउस पहुंच गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया।

खीरों पुलिस ने संभाला मोर्चा

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद जेई ने फोन पर उपभोक्ताओं से बातचीत करते हुए जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कराने का आश्वासन दिया।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts