पांच लाख रुपये के आभूषण उड़ा ले गए चोर

रायबरेली के ऊंचाहार में एक किसान के घर में चोरों ने दरवाजे के रास्ते घुसकर अलमारी से लगभग पांच लाख रुपये के आभूषण चुरा लिए। किसान अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि वे छत पर सो रहे थे तभी चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी सुबह होने पर हुई जिसके बाद पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी।दरवाजे के रास्ते किसान के घर में घुसे चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर करीब पांच लाख रुपए के आभूषण पार कर दिए। गुरुवार की सुबह उठने पर किसान को घटना की जानकारी हुई तो परिवार सन्न रह गया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर चोरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

रात में घरों की छत पर उड़ते ड्रोन, गांवों में संदिग्धों का आना व चोरी की घटनाओं ने ग्रामीणों के रातों की नींद उड़ा दी है। ग्रामीण रात भर जागकर पहरा देने को मजबूर हैं। अपटा मजरे इटौरा बुजुर्ग गांव निवासी किसान अजीत प्रताप सिंह ने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात वह परिवार समेत घर की छत पर सोने चले गए। उनकी बूढ़ी मां बरामदे में सो रही थी।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts