लखनऊ: अटल जन्म शताब्दी समारोह में गूंजे राष्ट्र निर्माण के विचार, सरोजनीनगर विधायक आवास पर SIR संगोष्ठी

[post-views]

शकील अहमद

लखनऊ। भारतीय राजनीति के युगद्रष्टा, भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मजयंती के अवसर पर सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में ‘अटल जन्म शताब्दी समारोह’ एवं SIR संगोष्ठी का गरिमामय आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के आशियाना स्थित विधायक आवास पर सम्पन्न हुआ।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा उपस्थित रहे। उनके साथ राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद तथा लखनऊ महानगर भाजपा अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

अतिथियों ने अपने संबोधन में अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्रवादी चिंतन, सुशासन की अवधारणा, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा समावेशी विकास के दृष्टिकोण को आज के भारत के लिए अत्यंत प्रासंगिक बताया। वक्ताओं ने कहा कि अटल जी का जीवन और विचार आज भी युवाओं, जनप्रतिनिधियों और समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर अटल जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने, विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लिया गया। साथ ही सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में SIR (Special Intensive Revision) प्रक्रिया के अंतर्गत सभी पात्र मतदाताओं के नाम शत-प्रतिशत मतदाता सूची में दर्ज कराने का भी संकल्प व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर SIR महानगर संयोजक चेतन बिष्ट, घनश्याम अग्रवाल, संजय लोधी, रेनू सिंह, सौरभ वाल्मीकि, राजेश सिंह, साधना सिंह, सुभाष पासी, पार्षद कौशलेन्द्र द्विवेदी, के.एन. सिंह, कमलेश सिंह, रमा शंकर त्रिपाठी सहित समस्त मंडल अध्यक्षगण एवं सरोजनीनगर भाजपा परिवार के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts