Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: कोरिया में पुलिसकर्मियों से मारपीट- रावण दहन समिति के तीन सदस्य गिरफ्तार, दो फरार

दिनांक: Monday, 06 October 2025 | समय: 11:26 PM | लेखक: | श्रेणी: छत्तीसगढ़

आर. स्टीफन

चिरमिरी/कोरिया (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ के जिले एमसीबी चिरमिरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली कोरिया पुलिस चौकी में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट और गाली-गलौज की घटना सामने आई है। यह घटना रावण दहन समिति से जुड़े कुछ व्यक्तियों द्वारा की गई बताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, रविवार को जब पुलिसकर्मी कोरिया चौकी क्षेत्र में रावण दहन सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी नियमित ड्यूटी कर रहे थे, तभी रावण दहन समिति से जुड़े कुछ लोगों ने पुलिस से बहस की। विवाद बढ़ने पर उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया।

कोरिया चौकी प्रभारी सुनील सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि “रावण दहन समिति के पाँच लोगों द्वारा पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार और मारपीट की गई थी। इस मामले में तीन आरोपियों नितेश विश्वकर्मा, रवि विश्वकर्मा और ओम पांडे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। जबकि दो अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।”

उन्होंने कहा कि “कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस पर हमला गंभीर अपराध है, और इस मामले में निष्पक्ष जांच के साथ सख्त कार्रवाई होगी।”

क्षेत्रीय स्थिति और प्रतिक्रिया

घटना के बाद चिरमिरी और आसपास के क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क हो गई है।
स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र में गुंडा प्रवृत्ति के लोगों पर नियंत्रण आवश्यक है ताकि शांति और सुरक्षा कायम रहे।

इस तरह की घटनाएँ कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट न केवल एक प्रशासनिक चुनौती है, बल्कि समाज में अनुशासन और सम्मान की भावना को भी कमजोर करती है। पुलिस प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जो कदम उठाए हैं, वह कानून की सख्ती और निष्पक्षता का संकेत हैं।

संबंधित ख़बरें

छत्तीसगढ़

चिरमिरी को ₹602 करोड़ की नई रेल परियोजना की सौगात, पाराडोल–नागपुर रोड ब्रॉडगेज लाइन के लिए टेंडर जारी

02 August 2026

आर स्टीफ़न ( स्टेट हेड) एमसीबी। छत्तीसगढ़ के चिरमिरी क्षेत्र को जल्द ही बेहतर रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात मिलने…

छत्तीसगढ़

विश्व आदिवासी दिवस पर चिरमिरी में होगा भव्य आयोजन, मूल वंश समाज कल्याण संघ ने कार्यक्रमों की दी जानकारी

26 July 2026

आर. स्टीफन (स्टेट हेड) चिरमिरी (एमसीबी)। छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले के चिरमिरी में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मूल…

छत्तीसगढ़

कारगिल विजय दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल चिरमिरी में शहीदों को श्रद्धांजलि, स्टूडेंट काउंसिल का हुआ शपथ ग्रहण

26 July 2026

देशभक्ति कार्यक्रमों से गूंजा विद्यालय परिसर, मुख्य अतिथि विजय सिंह ने विद्यार्थियों को अनुशासन और सोशल मीडिया के संतुलित उपयोग…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *