नरपतनगर में तीन नवनियुक्त सभासदों ने ली शपथ

सलमान खान

स्वार, रामपुर। नरपतनगर दूँदावाला नगर पंचायत के मीटिंग हॉल में बुधवार को नवनियुक्त सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी आशुतोष कुमार ने सरकार द्वारा मनोनीत तीनों सभासदों शैलेंद्र कुमार चंद्रा, उमेश कुमार और बलवंत सिंह को पद, गोपनीयता और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।

नगर पंचायत पहुंचने पर नवनियुक्त सभासदों का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन करते हुए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक यूसुफ अली ने नव-निर्वाचित सभासदों को ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और निस्वार्थ भाव से कार्य करने का संदेश दिया। वहीं नरपतनगर के चेयरमैन खालिद अली ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए जनहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर एडवोकेट मोहम्मद आसिफ़ ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, जिससे महिलाओं को अधिक अधिकार और सम्मान प्राप्त होगा।

कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष देवेंद्र कुमार द्वारा किया गया। समारोह में पूर्व विधायक यूसुफ अली, चेयरमैन खालिद अली, जिला मंत्री अमृता रंधावा, डॉली रंधावा, लक्ष्मी सैनी, पन्ना लाल, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र कुमार, मुकुट लाल, एडवोकेट मोहम्मद आसिफ़, सूरज कुमार सहित बड़ी संख्या में सभासदगण, अधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही नरपतनगर नगर पंचायत में नव-निर्वाचित सभासदों ने अपनी जिम्मेदारियों का औपचारिक रूप से निर्वहन शुरू कर दिया है। अब उनसे क्षेत्र के विकास और जनसेवा की अपेक्षाएं भी बढ़ गई हैं।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts