Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

नौतनवा में रोमांचक क्रिकेट मुकाबला, प्रेस क्लब महाराजगंज की शानदार जीत

दिनांक: Tuesday, 13 January 2026 | समय: 06:27 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, महराजगंज

नौतनवा, महराजगंज। नौतनवा इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर मंगलवार को लायंस क्लब एकादश और प्रेस क्लब महाराजगंज की नौतनवा तहसील इकाई (मीडिया एकादश) के बीच एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रोमांचक मुकाबले में मीडिया की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लायंस क्लब को 7 विकेट से पराजित कर दिया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक अंकुर गौतम ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। वहीं समापन अवसर पर 66 बटालियन के कमांडेंट जगदीश धवई एवं तहसीलदार कर्ण सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लायंस क्लब की टीम ने 15 ओवर में 140 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान अभिषेक जोशुआ ने 31 रन, साबी जाफरी ने 23 रन और नफीस ने 23 रनों का योगदान दिया। मीडिया टीम की ओर से गेंदबाजी में रोहित कनौजिया ने 2 विकेट झटके, जबकि कप्तान अमित त्रिपाठी, अजय जायसवाल और मुकेश साहनी को 1-1 सफलता मिली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मीडिया एकादश ने आक्रामक बल्लेबाजी का शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 11 ओवर में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की जीत में मुकेश साहनी ने 27 गेंदों पर नाबाद 88 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि कप्तान अमित त्रिपाठी 23 रन बनाकर नाबाद रहे। लायंस क्लब की ओर से ब्रायन जोशुआ ने 3 विकेट लिए।

शानदार प्रदर्शन के लिए मुकेश साहनी को ‘मैन ऑफ द मैच’ और अमित त्रिपाठी को ‘बेस्ट ऑलराउंडर’ घोषित किया गया। मुकाबले के दौरान लायंस क्लब के अध्यक्ष डेनियल जोशुआ, सचिव अमरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष मनिंदर सिंह, कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, सह सचिव माइकल जोशुआ, शंभू जयसवाल, मनजीत सिंह, मीडिया की तरफ से राहुल त्रिपाठी, अरविंद त्रिपाठी, अजय जायसवाल, उमेश मद्धेशिया, संजय जयसवाल, पुनीत वर्मा, मनोज पांडे, कृष्णा गुप्ता, सतीश यादव, प्रिंस यादव  सहित बड़ी संख्या में पत्रकार, खेल प्रेमी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *