Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: बेहटा CHC में 102/108 एंबुलेंस कर्मियों का प्रशिक्षण जारी, आपातकालीन सेवाओं में होगा सुधार

दिनांक: Wednesday, 19 November 2025 | समय: 12:46 AM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, लखनऊ

शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ। आम जनमानस को तेज और बेहतर आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर ब्लॉक स्थित बेहटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में 102 व 108 एंबुलेंस कर्मियों का विशेष प्रशिक्षण लगातार जारी है।

यह प्रशिक्षण ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज द्वारा क्लस्टर बेस्ड ट्रेनिंग मॉडल के तहत आयोजित किया जा रहा है, जिसमें लखनऊ समेत तीन जिलों के इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (EMT) भाग ले रहे हैं।

चिकित्सीय उपकरणों के उपयोग और ऑपरेशन पर विशेष फोकस

प्रशिक्षण के दौरान ट्रेनर धर्मेंद्र कुमार, बीरेंद्र कुमार और आलोक चौहान (क्वालिटी लीडर) ने एंबुलेंस में मौजूद सभी चिकित्सीय उपकरणों ब्लड प्रेशर मॉनिटर, ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम,स्ट्रेचर इमरजेंसी किट के सही उपयोग, संचालन और रखरखाव की जानकारी दी।

ट्रेनर्स ने बताया कि एंबुलेंस कर्मियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है कि वे कम से कम समय में मरीज तक पहुँचें और तत्काल आवश्यक मेडिकल सहायता प्रदान करें।

कर्तव्यनिष्ठा और रिस्पांस टाइम पर जोर

प्रशिक्षण में सभी कर्मचारियों को ईमानदारी, सतर्कता और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया। धर्मेंद्र और बीरेंद्र कुमार ने साफ-सफाई, स्ट्रेचर हैंडलिंग, BP जांच और ऑक्सीजन सपोर्ट जैसी प्रक्रियाओं पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया।

वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी

प्रशिक्षण कार्यक्रम में रीजनल मैनेजर शार्तेंदु शुक्ला, ईएमई रत्नेश शुक्ला, लवकुश गुप्ता और रोहित अग्रहरी भी उपस्थित रहे। उन्होंने कर्मियों को रिस्पांस टाइम में सुधार लाने और जनता को तेज, प्रभावी और मानक सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रेरित किया।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *